Amethi News: गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, अमेठी के स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट गहराया

Newzo

• 12:45 PM • 28 Jul 2026

Amethi Mid-Day Meal Crisis: अमेठी के कई परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलेंडर की कमी से मिड-डे मील योजना प्रभावित होने लगी है. गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित होने के बाद कनेक्शन दूसरी एजेंसी में स्थानांतरित नहीं हो सके हैं. शिक्षक महंगे सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं. जल्द समाधान की मांग तेज हो गई है.

गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, अमेठी के स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट गहराया

गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, अमेठी के स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट गहराया

Google CTA

Amethi News: जनपद के परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलेंडर की कमी के चलते मिड-डे मील योजना प्रभावित होने लगी है. अमेठी द्वितीय क्षेत्र सहित कई प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में दिक्कतें आ रही हैं. समस्या के समाधान के लिए शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार इन विद्यालयों के गैस कनेक्शन प्रकाश गैस एजेंसी से जुड़े थे. करीब दो माह पहले जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. इसके बाद से विभागीय प्रक्रिया पूरी न होने के कारण विद्यालयों के गैस कनेक्शन किसी दूसरी एजेंसी में स्थानांतरित नहीं हो सके हैं. परिणामस्वरूप स्कूलों को नियमित रूप से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं.

मिड-डे मील योजना को बाधित होने से बचाने के लिए कई विद्यालयों के शिक्षक मजबूरी में अधिक कीमत देकर गैस सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं. इससे पहले से सीमित संसाधनों में संचालित विद्यालयों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और शिक्षकों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

इस समस्या को लेकर अमेठी द्वितीय के प्रधानाध्यापक अविनाश शुक्ला सहित कई शिक्षकों ने पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गैस कनेक्शन शीघ्र दूसरी एजेंसी में स्थानांतरित कराने की मांग की है.

 उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मिड-डे मील योजना पर गंभीर असर पड़ेगा और बच्चों के पोषण पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा.खंड शिक्षा अधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि प्रभावित विद्यालयों का सर्वे कराया जाएगा और उनकी सूची पूर्ति निरीक्षक कार्यालय को भेजी जाएगी.

 उन्होंने कहा कि गैस कनेक्शन स्थानांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द ही विद्यालयों को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मिड-डे मील योजना सुचारु रूप से संचालित हो सके.