Amethi Crime News: अमेठी में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, हाईवे किनारे वारदात से इलाके में दहशत

Newzo

08 Jun 2026 (अपडेटेड: 08 Jun 2026, 10:10 AM)

Amethi Murder News: अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे 70 वर्षीय हीरालाल द्विवेदी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है.

Amethi News

Amethi News

Google CTA

Amethi Murder News: जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ियावा गांव निवासी 70 वर्षीय हीरालाल द्विवेदी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे. बताया जाता है कि जब वह नेशनल हाईवे के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल बुजुर्ग को तत्काल जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लोढ़ियावा गांव निवासी जितेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई थी कि उनके ताऊ को गोली मार दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई. भतीजे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश में टीमों को लगाया गया है.