Amethi News: अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी सरवणन टी. ने किया निरीक्षण

Newzo

• 05:18 PM • 28 Jul 2026

Amethi Home Guard Recruitment: अमेठी में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने भर्ती स्थल का निरीक्षण कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए.

अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी सरवणन टी. ने किया निरीक्षण

अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी सरवणन टी. ने किया निरीक्षण

Google CTA

Amethi News: जनपद में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवीपीएसटी) की तैयारियों का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं.

एसपी सरवणन टी. ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें.

उन्होंने भर्ती स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक लाइंस सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि होमगार्ड भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं.