युवक ने की ऐसी घटिया हरकत कि महिलाओं ने उसे खंबे से बांधा फिर लात-घूंसे और चप्पलों की कर दी बारिश

अरविंद शर्मा

24 Dec 2025 (अपडेटेड: 24 Dec 2025, 03:49 PM)

आगरा में दुकान पर बैठी एक किशोरी से छेड़खानी और उसकी मां के साथ मारपीट करना एक शोहदे को महंगा पड़ गया. गुस्साई महिलाओं ने मिलकर लड़के की जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Agra viral video

Agra viral video

Google CTA

आगरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ महिलाएं एक युवक पर लात-घूंसे, थप्पड़ और चप्पलों की बरसात करती नजर आ रही हैं. लेकिन जब इतने से भी उनका मन नहीं भरता है तो वह उसे खंभे में बांध देती हैं. आखिर इन महिलाओं ने ये सब क्यों किया इसके पीछे की वजह काफी चौंकाऊ है. आरोप है कि वीडियो में मार खाने वाला युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था. इसका विरोध करने पर आरोपी ने लड़की की मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. तभी कुछ महिलाओं ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी. इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

महिलाओं ने मिलकर युवक को खूब पीटा

यह घटना अछनेरा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि एक किशोरी अपनी दुकान पर बैठी थी. तभी आरोपी युवक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी. लेकिन जब लड़की और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मां के साथ भी मारपीट शुरू कर दी. शोर सुनकर मौके पर आसपास की दर्जनों महिलाएं और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए.

इस दौरान आरोपी की गुंडागर्दी देख महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने आरोपी युवक को भागने का मौका नहीं दिया और उसे पकड़कर सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया. महिलाओं ने थप्पड़, मुक्कों और चप्पलों से उसे जमकर पीटा और फिर एक बिजली के खंभे से बांध दिया. काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग आरोपी को धिक्कारते रहे. किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया.

इस हंगामे की सूचना मिलते ही अछनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने उत्तेजित भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई. थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से काफी समय बीतने के बाद भी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई जिसके कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: यूपी में 52 ब्राह्मण विधायकों की बैठक की इनसाइड स्टोरी, ये 'पंडित सियासत' किसकी टेंशन बढ़ाएगी?