ताजमहल बन चुका है बॉलीवुड सितारों की पहली पसंद...स्लमडॉग मिलियनेयर से दिल्ली-6 तक यहां 600 फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

अरविंद शर्मा

• 01:30 PM • 30 Jul 2025

1942 से लेकर अब तक ताजमहल पर लगभग 600 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.  दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय तक इस धरोहर के सामने अभिनय कर चुके हैं.

Film shooting in tajmhal

Film shooting in tajmhal

Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल एक बार फिर बॉलीवुड सितारों का जमघट लगा हुआ है.  विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ की शूटिंग चल रही है. इस फिल्म में अभिनेता जैकी श्रॉफ,कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे.  ऐसे से सभी स्टार्स इस वक्त आगरा में मौजूद हैं जिसे लेकर पर्यटकों में काफी एक्साइटमेंट है.

यह भी पढ़ें...

पर्यटकों को हुई परेशानी

शूटिंग के चलते कुछ समय के लिए ताजमहल में पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई जिससे कई लोग नाराज दिखे. दूर-दूर से आए पर्यटकों ने बताया कि उन्हें फोटो तक लेने नहीं दिया गया. वहीं कुछ लोगों से शूटिंग के वीडियो डिलीट करवाए गए हैं. वहीं कुछ पर्यटकों को  रॉयल गेट पर ही रोक दिया गया जिससे अव्यवस्था का माहौल बन गया. 

फिल्म वैलेंटाइन वीक पर होगी रिलीज

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है.  ये फिल्म 13 फरवरी यानी की वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी.  फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं जो इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं. 

ताजमहल रहा है फिल्मकारों की पहली पसंद

1942 से लेकर अब तक ताजमहल पर लगभग 600 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है.  दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय तक इस धरोहर के सामने अभिनय कर चुके हैं. 'विक्टोरिया एंड अब्दुल','स्लमडॉग मिलियनेयर', 'बंटी और बबली', 'तेरा जादू चला गया', 'वाह ताज', 'दिल्ली-6', 'प्यार दीवाना होता है', 'द ताज स्टोरी' जैसी फिल्मों में ताज दिखाया जा चुका है.

आगरा में फिल्म सिटी की उठी मांग

शहर में 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्थल और धार्मिक महत्व के स्थान हैं. आगरा की हवेलियों, मंदिरों और स्मारकों को फिल्मों और वेब सीरीज में दिखाया जा चुका है. आगरा और उसके आसपास शूटिंग की असीम संभावनाएं हैं. ऐसे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे या नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे फिल्म सिटी बनाने की जरूरत मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: आगरा पहुंची एक्ट्रेस अनन्या पांडेय ने किया ताज का दीदार, सिंपल लुक में लगीं खूबसूरत