आगरा के होटल में दिनदहाड़े चल रहा था गलत काम, यहां इस हाल में मिली महिला लेकिन युवक ने दिखाई चालाकी

अरविंद शर्मा

• 10:11 AM • 07 Jun 2025

Agra Crime News: आगरा में वर्ल्ड हेरीटेज मॉन्यूमेंट्स फतेहपुर सीकरी के पास एक होटल में दिनदहाड़े चल रहा था देह व्यापार. SDM ने मारा छापा तो ये सब सामने आया.

Agra Crime News

Agra Crime News

Google CTA

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में वर्ल्ड हेरीटेज मॉन्यूमेंट्स फतेहपुर सीकरी के पास अवैध रूप से संचालित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर एसडीएम किरावली नीलम तिवारी ने अचानक छापा मारा. छापे के दौरान एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक युवक कमरे से निकलकर फरार हो गया. होटल में जिस समय छापा पड़ा, वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं. 

यह भी पढ़ें...

एसडीएम नीलम तिवारी उस समय फतेहपुर सीकरी में पौधारोपण कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं, तभी उन्हें सूचना मिली कि शाहकुली क्षेत्र स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं. सूचना की पुष्टि होते ही एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई की. 

एसडीएम नीलम तिवारी ने क्या बताया?

एसडीएम नीलम तिवारी का कहना है कि छापेमारी के दौरान होटल में चार लोग बैठे मिले, लेकिन कोई भी किसी तरह की जानकारी देने को तैयार नहीं था. एक कमरा बंद मिला जिसे काफी देर इंतजार के बाद खुलवाया गया. वहां एक महिला और पुरुष मौजूद थे.  पूछताछ में महिला कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सकी जबकि पुरुष मौके से भाग निकला. कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. 

न तो मैनेजर मिला, न संचालक, दस्तावेज भी नदारद

छानबीन में यह सामने आया कि होटल का न तो कोई मैनेजर मौजूद था और न ही संचालक. होटल के रजिस्टर में कमरे लेने वालों का कोई विवरण तक नहीं पाया गया. मौके से करीब एक दर्जन मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं, जिन्हें थाना पुलिस ने सीज कर दिया है.  अब यह जांच की जा रही है कि होटल के पास वैध पंजीकरण है या नहीं. पुलिस द्वारा होटल संचालक और फरार युवक की तलाश की जा रही है. वहीं, होटल में अनैतिक गतिविधियों को लेकर गहन जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: बरेली में मदरसा संचालक जुबैर ने यूं बर्बाद की महिला टीचर की जिंदगी, शिक्षिका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और...