आगरा में मेहमान बनकर आया गिर्राज और उसी घर की महिला का कर डाला रेप, सदमे में पति ने उठा लिया खौफनाक कदम

अरविंद शर्मा

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 05:03 PM)

Agra News:उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रिश्तेदार मेहमान के रूप में आए व्यक्ति ने घर की महिला के साथ रेप किया.

Representative Image

Representative Image

Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रिश्तेदार मेहमान के रूप में आए व्यक्ति ने घर की महिला के साथ रेप किया, जिसके बाद इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाने के कारण महिला के पति ने नशीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी.  इस घटना ने न केवल परिवार को तोड़कर रख दिया, बल्कि पूरे गांव में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

फतेहपुर सीकरी गांव में रहने वाले एक परिवार में राजस्थान के धौलपुर जिले के थाना मनिया क्षेत्र से गिर्राज नाम का एक व्यक्ति मेहमान बनकर आया था. यह व्यक्ति परिवार का रिश्तेदार था. लेकिन उसने इस रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करते हुए घर की एक महिला के साथप रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई, तो वह इस सदमे को सहन नहीं कर पाया. 30 मई की सुबह महिला के पति ने अपनी जान देने की नीयत से एक जहरीला पदार्थ खा लिया. नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे तुरंत जिला भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

  
थाने में घटना की एफआईआर रिपोर्ट मृतक के पिता ने दर्ज कराई है. मृतक के पिता की दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 28 मई को थाना मनिया जिला धौलपुर का रहने वाला गिर्राज  मृतक के घर आया था. गिर्राज ने मृतक की पत्नी के साथ रेप किया था. बलात्कार के बाद 30 मई को सुबह के समय पति ने अपनी जान देने की नीयत से विषख्त पदार्थ का सेवन कर लिया था. विषख्त पदार्थ खाने के बाद तबीयत बिगड़ी जिसके बाद परिजन इलाज के लिए जिला भरतपुर के अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी के ऊपर बलात्कार करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा कायम किया गया है.