पहले से थी 3 पत्नियां, बात छिपा हिना संग किया चौथा निकाह, फिर आगरा के फिरोज ने उसके संग ये सब किया

अरविंद शर्मा

• 03:21 PM • 16 Jun 2025

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हिना कौसर ने अपने पति फिरोज खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Agra News

Agra News

Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हिना कौसर ने अपने पति फिरोज खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हिना का दावा है कि उसका पति फिरोज खान पहले से ही तीन शादी कर चुका है जिसे उससे छिपाया गया था. वहीं हिना को भी किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने की साजिश रची थी.  

यह भी पढ़ें...

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली हिना कौसर की  शादी 15 फरवरी 2019 को फिरोज खान से मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ हुई थी.  शादी में हिना के परिवार ने 5 लाख रुपये नकद, 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, और घरेलू सामान के रूप में भारी-भरकम दहेज दिया था.  लेकिन शादी के बाद ससुराल में हिना का स्वागत तानों और प्रताड़नाओं से हुआ. उसका आरोप है कि पति फिरोज खान, जेठ, और अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं दीं.  ऐसे में आए दिन मारपीट, ताने, और अपमान उसकी जिंदगी का हिस्सा बन गए.
 
हिना ने अपनी एफआईआर में बताया कि उसे कई बार जबरन मायके भेजा गया और बीमार होने पर भी उसका इलाज नहीं कराया गया.  जब हिना ने इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई कि उसे किसी और को बेच दिया जाएगा.  हिना को बाद में पता चला कि उसके पति फिरोज खान ने पहले तीन शादियां की थीं, जिसे शादी से पहले उससे और उसके परिवार से छिपाया गया. इस सच्चाई का खुलासा होने पर जब हिना ने सवाल उठाए तो उसे और अधिक मारपीट और धमकियों का सामना करना पड़ा.
 
महिला की तहरीर पर शाहगंज थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498A (दहेज उत्पीड़न), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 406 (विश्वासघात कर संपत्ति हड़पना), 323 (मारपीट), 506 (धमकी देना), और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आगरा पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी लोहामंडी, मयंक तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा, "पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है."