एयर इंडिया प्लेन क्रैश से पहले आगरा के नीरज ने अपने भाई को की थी कॉल, आखिरी बातचीत में छिपा था कोई राज

अरविंद शर्मा

13 Jun 2025 (अपडेटेड: 13 Jun 2025, 12:46 PM)

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक परिवार में मातम ला दिया है. आगरा के रहने वाले नीरज लवानिया और उनकी पत्नी की इस हादसे में मौत हो गई. जानें नीरज ने आखिरी बार अपने भाई से क्या बातचीत की थी?

Agra coupple neeraj and lavanya in ahmedabad plane crash

Agra coupple neeraj and lavanya in ahmedabad plane crash

Google CTA

Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक परिवार में मातम ला दिया है.  इस दर्दनाक दुर्घटना में आगरा के अकोला इलाके के रहने वाले एक दंपति ने अपनी जान गंवा दी. मृतक नीरज लवानिया और उनकी पत्नी लंदन यात्रा पर रवाना हुए थे, लेकिन उनकी उड़ान दुखद अंत में बदल गई. नीरज वडोदरा की फेदर स्काई विलास कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे और एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. 

यह भी पढ़ें...

भाई को था आखिरी फोन- "एयरपोर्ट के लिए निकले"

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नीरज ने अपने भाई सतीश को आखिरी बार फोन किया था. उन्होंने बताया था कि वे टैक्सी से एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं. इसके बाद से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. हादसे की खबर मिलने के बाद से नीरज और उनकी पत्नी के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

परिजन लगातार हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क साध रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सूचना नहीं मिल पाई है. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अपने प्रियजनों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इस दुर्घटना की भयावह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं. 

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश, 265 की मौत की पुष्टि

मालूम हो कि यह हादसा तब हुआ जब अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे. 

ये भी पढ़ें: अहदमबाद में प्लेन की सीट नंबर 26A और 26 B पर पत्नी अपर्णा के साथ बैठे थे आगरा के नीरज लावनिया, क्रैश के बाद आई ये खबर