आगरा में पिता ने एक साल की मासूम को यमुना नदी में फेंक दिया, पत्नी संग करने जा रहा था ये काम, पर साजिश हुई नाकाम!

अरविंद शर्मा

• 01:10 PM • 15 Aug 2026

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां अकबरा यमुना पुल पर एक व्यक्ति पर अपनी करीब एक साल की मासूम बेटी को नदी में फेंकने का आरोप लगा है.

Agra Father Throws Daughter Yamuna News

आरोपी की पिटाई करते लोग

Google CTA

Agra Father Throws Daughter Yamuna News: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां अकबरा यमुना पुल पर एक व्यक्ति पर अपनी करीब एक साल की मासूम बेटी को नदी में फेंकने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से पुल पर पहुंचा था. आरोप है कि वहां उसने बच्ची को उठाकर यमुना में फेंक दिया. इसके बाद उसने पत्नी को भी पुल से नीचे धकेलने की कोशिश की. महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और पीएसी के गोताखोर बच्ची की तलाश में यमुना में उतारे गए हैं.

यह भी पढ़ें...

पत्नी को भी धकेलने का आरोप

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मोटरसाइकिल से पत्नी और मासूम बेटी को लेकर अकबरा यमुना पुल पर पहुंचा था. पुल पर पहुंचने के बाद उसने मोटरसाइकिल रोकी. आरोप है कि इसके बाद उसने करीब एक साल की बच्ची को उठाया और यमुना नदी में फेंक दिया. बच्ची को नदी में फेंकने के बाद उसने कथित तौर पर पत्नी को भी पुल से नीचे धकेलने की कोशिश की. महिला ने मदद के लिए शोर मचाया. उसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद राहगीर दौड़े और महिला को बचा लिया.

लोगों ने आरोपी को पकड़ा

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे गृहक्लेश की बात सामने आई है. हालांकि, आरोपी ने बच्ची को नदी में क्यों फेंका और घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.

यमुना में मासूम की तलाश जारी

बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को नदी में उतारा गया है. गोताखोर लगातार यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. नदी के बहाव और गहराई के कारण तलाश में दिक्कतें भी सामने आ रही हैं. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल मासूम बच्ची का कोई पता नहीं चल सका है और उसकी तलाश जारी है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.