सहारनपुर, संभल, मेरठ…BSP चीफ मायावती ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, किसे-कहां से मिला टिकट?

यूपी तक

24 Mar 2024 (अपडेटेड: 24 Mar 2024, 01:19 PM)

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

बसपा प्रमुख मायावती

बसपा प्रमुख मायावती

Google CTA

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की सुप्रमो मायावती ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बसपा ने सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ, बागपत, अमरोहा, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, आंवला, शाहजहांपुर और बुलंदशहर में अपने उम्मीदावरों के नामो का ऐलान कर दिया है. बसपा ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें यूपी की 16 लोकसभा सीटों का नाम है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि बसपा ने सहारनपुर लोकसभा सीट से माजिद अली को मैदान में उतारा है तो वही कैराना सीट से श्रीपाल सिंह को टिकट दिया है. बसपा ने नगीना लोकसभा सीट से सुरेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया है. बता दें कि नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी चुनाव लड़ रहे हैं. इसी के साथ बसपा ने मेरठ से देववृत्त त्यागी और संभल से शौलत अली को टिकट दिया है.