ICSE Board 12th result: 12वीं में 100 में 100 लाने वाले नैतिक बंसल की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

अनूप कुमार

• 03:46 PM • 30 Apr 2025

Natik Bansal Sambhal ICSE Topper: संभल के नैतिक बंसल ने ICSE 12वीं में 99.25% अंक लाकर टॉप किया. जानिए किस विषय में कितने नंबर मिले और अब उनका आगे का क्या लक्ष्य है.

Natik Bansal

Natik Bansal

Google CTA

Natik Bansal Sambhal ICSE Topper: जब ICSE बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ, तो पूरे उत्तर प्रदेश के छात्र बेसब्री से अपनी मेहनत का फल देख रहे थे. ऐसे में संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के विकास नगर में रहने वाले नैतिक बंसल के घर जश्न का माहौल बन गया. बता दें कि नैतिक ने ICSE बोर्ड की 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.25% अंक हासिल किए हैं. इस उपलब्धि के साथ वे न सिर्फ जनपद संभल के टॉपर बने, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में भी बेहतरीन रैंक हासिल की. 

यह भी पढ़ें...

नैतिक को किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स

आपको बता दें कि इंग्लिश में 99, इकोनॉमिक्स में 100, कॉमर्स में 100, अकाउंट्स में 97 और मैथ्स में उन्होंने 98 मार्क्स हासिल किए हैं. 

यहां नीचे देखें नैतिक की मार्कशीट

कहां से की नैतिक ने पढ़ाई?

आपको बता दें कि नैतिक की शिक्षा संभल जिले के चंदौसी स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल से हुई है. वहीं से लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने यह मुकाम पाया है. नैतिक ने कहा कि वह अब CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई करेंगे और फिर UPSC की तैयारी करके देश सेवा के अपने सपने को साकार करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया.