ADVERTISEMENT
Kartikeya Singh Score this Rank: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल का टॉपर भले ही उत्तर प्रदेश से ना रहा हो. लेकिन यूपी के कई जिलों से ऐसे बच्चों के नाम आए हैं जिन्होंने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है. शामली की रहने वाली आस्था जैन ने जहां 9वीं रैंक हासिल की है. वहीं अमरोहा की रहने वाली सुरभि यादव ने 14वीं रैंक हासिल की है. इन सबके बीच यूपी के एक और टॉपर का नाम सामने आ चुका है. गोंडा जिले के रहने वाले कार्तिकेय सिंह ने ऑल इंडिया 269वीं रैंक हासिल की है.
269 रैंक हासिल करने वाले कार्तिकेय सिंह
UPSC की परीक्षा में गोंडा के कार्तिकेय सिंह ने 269वीं रैंक हासिल किया है. कार्तिकेय सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह के बेटे हैं. कार्तिकेय सिंह ने रघुकुल विद्यापीठ से इंटर की पढ़ाई कर IIT मुंबई से इंजीनियरिंग की है. कार्तिकेय की सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. दूर-दूर से करीबी रिश्तेदार घर पहुंचकर उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं. कार्तिकेय शुरू से ही पढ़ने लिखने में काफी होशियार रहे हैं.
कौन रहा UPSC टॉपर
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश धुल रहे. वहीं चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर ने जगह बनाई है. आयोग द्वारा जारी सूची में देशभर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं जिन्होंने कठिन चयन प्रक्रिया को पार कर यह उपलब्धि हासिल की है.
ADVERTISEMENT









