UP Home Guard Admit Card: यूपी होम गार्ड डीवी और पीएसटी परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपी तक

• 08:00 AM • 05 Jul 2026

UP Home Guard Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड डीवी (दस्तावेज सत्यापन) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

UP Tak
Google CTA

UP Home Guard Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड डीवी (दस्तावेज सत्यापन) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा को पास किया था और अपनी आगे की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. छात्र 6 जुलाई 2026 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, यूपी होम गार्ड डीवी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड 6 जुलाई 2026 को जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन की तारीखें भी घोषित कर दी हैं. डीवी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2026 से लेकर 6 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. जिन छात्रों को किसी कारणवश निर्धारित तारीख पर उपस्थित होने में परेशानी है, उनके लिए 7 अगस्त 2026 को रिजर्व-डे रखा गया है. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इस तय समय सीमा के भीतर अपनी परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है.

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहाँ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं-

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा.
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे 'Admit Card' या 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी.
  4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
  5. डाउनलोड होने के बाद भविष्य की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर अपने पास जरूर रख लें.

शारीरिक योग्यता और दौड़ के नियम

लिखित परीक्षा के बाद भर्ती के अगले चरण में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता और दौड़ के इन मानकों को पूरा करना होगा.

ऊंचाई (Height): पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जनरल, ओबीसी और एससी श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, जबकि एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. महिला अभ्यर्थियों के लिए जनरल, ओबीसी और एससी श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर, जबकि एसटी वर्ग के लिए 147 सेंटीमीटर तय की गई है.

सीना और वजन: जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर तय किया गया है. एसटी वर्ग के लिए यह नाप 77 सेंटीमीटर और 82 सेंटीमीटर तय की गई है. सभी पुरुषों के लिए सीने में कम से कम 5 सेंटीमीटर का फुलाव अनिवार्य है. वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों के लिए न्युनतम शारीरिक वजन 40 किलोग्राम होना जरूरी है.

दौड़ (Running): पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी. महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी. तय समय में दौड़ पूरी न करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे.

जानें किस कैटेगरी में कितने पद

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपी होम गार्ड के कुल 41,424 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. बोर्ड ने अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार पदों को आरक्षित किया है. इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कुल 16,650 पद तय किए गए हैं. वहीं, ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के लिए कुल 4,331 पद, ओबीसी (OBC) कैटेगरी के लिए कुल 11,090 पद, एससी (SC) कैटेगरी के लिए कुल 8,645 पद और एसटी (ST) कैटेगरी के लिए कुल 808 पद आरक्षित किए गए हैं.