CBSE 12th Topper Ojasvi: अयोध्या की ओजस्वी ने सीबीएसई 12वीं एग्जाम में किया कमाल, मार्कशीट देख हिल जाएंगे

मयंक शुक्ला

• 04:19 PM • 13 May 2025

CBSE 12th Topper Ojasvi: अयोध्या की छात्रा ओजस्वी वेद ने सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में शानदार प्रदर्शन किया है. छात्रा ने अयोध्या जिला टॉप कर दिया है. देखिए मार्कशीट.

CBSE 12th Topper Ojasvi Ved Marksheet, Ayodhya Ojasvi Ved, Ayodhya cbse 12th topper Ojasvi Ved, CBSE 12th Topper, 12th Topper, up news

CBSE 12th Topper Ojasvi Ved Marksheet

Google CTA

CBSE 12th Topper Ojasvi Ved Marksheet: अयोध्या की बेटी ओजस्वी वेद ने सीबीएसई 12वीं के बोर्ड एग्जाम में कमाल कर दिया है. ओजस्वी वेद को CBSE बोर्ड परीक्षा में 500 में से 495 नंबर मिले हैं. छात्रा ने पूरे अयोध्या में टॉप किया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि ओजस्वी वेद अयोध्या के जिंगल बेल पब्लिक स्कूल की छात्रा है. ओजस्वी को 99% मार्क्स मिले हैं और ये जबरदस्त उपलब्धि हासिल की है. छात्रा के पिता का नाम नीलकमल वेद है और वह पेशे से शिक्षक हैं तो वहीं छात्रा की मां का नाम ज्ञानमती है और वह गृहणी हैं.

ओजस्वी वेद की मार्कशीट देखिए

बता दें कि ओजस्वी वेद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है. बेटी की इस सफलता पर पूरे परिवार को गर्व है. ओजस्वी का सपना आगे जाकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना है.

इन्हें दिया सफलता का श्रेय 

ओजस्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के प्रधानाचार्य विमल जोशी और अपने शिक्षकों को दिया है. ओजस्वी ने कहा, नियमित पढ़ाई, माता-पिता का समर्थन और स्कूल के शिक्षकों की मेहनत ही उनकी कामयाबी की कुंजी रही है.