UPSSSC Lekhpal New Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल की 7994 भर्ती आउट, एग्जाम के इस पैटर्न से मिलेगी ये जॉबयूपी सरकार ने बड़े स्तर पर राज्य में सरकारी नौकरी की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 28 जनवरी 2026 तय की गई है. प्रदेश के युवा इस भर्ती को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके मन में कुछ सवाल भी हैं. मसलन, रिटन एग्जाम में कितने सवाल आएंगे, कितने घंटे का पेपर होगा और किस सब्जेक्ट्स से कितने सवाल आएंगे? इन्हीं सब सवालों के जवाब यूपी Tak ने हासिल कर लिए हैं. आइए खबर में एक-एक कर सभी सवालों के जवाब देखते हैं.
ADVERTISEMENT
100 सवाल, 100 अंक और 2 घंटे का होगा एग्जाम
UPSSSC ने बताया है कि यह एग्जाम ऑब्जेक्टिव होगा. एग्जाम में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल एक अंक का होगा. इस हिसाब से यह परीक्षा 100 अंकों की होगी. अभ्यर्थियों को क्वेश्चन पेपर सॉल्व करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. एग्जाम में गलत उत्तर के लिए नेगटिव मार्किंग की जाएगी.
इस परीक्षा को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है. नीचे दी गई जानकारी से आप समझ सकते हैं कि किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे:
भाग-1 (कुल 65 सवाल- 65 अंक)
- भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 5 सवाल, 5 अंक
- भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान: 5 सवाल, 5 अंक
- भारत एवं विश्व का भूगोल: 5 सवाल, 5 अंक
- भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास: 5 सवाल, 5 अंक
- ग्राम्य समाज एवं विकास: 5 सवाल, 5 अंक
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं: 5 सवाल, 5 अंक
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी: 5 सवाल, 5 अंक
- पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबन्धन: 10 सवाल, 10 अंक
- डाटा इंटरप्रिटेशन: 10 सवाल, 10 अंक
- सामान्य हिन्दी: 10 सवाल, 10 अंक
भाग-2 (15 सवाल- 15 अंक)
- कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान: 15 सवाल, 15 अंक
भाग-3 (20 सवाल- 20 अंक)
- उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी: 20 सवाल, 20 अंक
तैयारी के लिए ये हैं कुछ जरूरी सुझाव
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी (20 अंक) और कंप्यूटर ज्ञान (15 अंक) पर विशेष ध्यान दें. क्योंकि इनका वेटेज परीक्षा में काफी अधिक है. साथ ही नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए केवल उन्हीं सवालों के जवाब दें जिन पर आप आश्वस्त हों.
ADVERTISEMENT









