SSC JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है. कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 1748 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम के उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के विभिन्न विभागो में किया जाएगा. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 तय की गई है.
ADVERTISEMENT
आवेदन और सुधार की जरूरी तारीखें
उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 2 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 की रात 11 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 तय की गई है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती होती है, तो उसमें सुधार के लिए 28 से 30 सितंबर 2026 के बीच करेक्शन विंडो ओपन रहेगी.
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का शेड्यूल
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को दो चरणों की परीक्षा से गुजरना होगा. आयोग द्वारा जारी किए गए संभावित शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण यानी पेपर-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी. इसके बाद सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पेपर-2 की परीक्षा दिसंबर 2026 में कराई जाएगी.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और शानदार सैलरी
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या टेलीकॉम में मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
इस भर्ती परीक्षा में चयन होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक मंथली सैलरी मिलेगी.
उम्मीदवारों के लिए तय आयु सीमा
इस सरकारी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए. वहीं, अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 32 साल निर्धारित की गई है.
सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी.
वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये तय किया गया है.
- महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा, इनके लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिखाई दे रहे 'अप्लाई' (Apply) टैब पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें.
- मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
- फॉर्म भरने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 180 030 930 63 पर कॉल करके मदद ली जा सकती है.
यह भी पढ़ें: Combined Geo-Scientist Recruitment 2027: UPSC ने 127 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख
ADVERTISEMENT











