PGT टीचर के 1672 पदों पर निकली भर्ती, 1.51 लाख तक मिलेगी मंथली सैलरी, फटाफट करें अप्लाई

HPSC PGT Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होगी और चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

यूपी तक

• 11:42 AM • 07 Feb 2026

follow google news

HPSC PGT Recruitment 2026: शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के लिए 1600 से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें...

जानें भर्ती से जुड़ी डिटेल्स 

HPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGTs) कंप्यूटर साइंस के पदों के लिए की जा रही है और कुल 1672 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. बता दें कि इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 23/2026 है. आवेदन करने की लास्ट डेट 9 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है.

उम्मीदवारों का सिलेक्शन स्क्रीनिंग टेस्ट, विषय ज्ञान परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को 47600 से 151100 रुपये के पे स्केल के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलेगी. 

ऐज लिमिट और आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम ऐज 18 साल और अधिकतम ऐज 42 साल तय की गई है. आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी. 

इसके अलावा आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है. हरियाणा के PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है. वहीं DSC, OSC, BC-A, BC-B (नॉन क्रीमी लेयर), ESM और EWS वर्ग की हरियाणा की महिला उम्मीदवारों और DESM उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है. जनरल कैटेगरी और अन्य शेष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

PGT कंप्यूटर साइंस के लिए शैक्षिक योग्यता

PGT कंप्यूटर साइंस पद के लिए उम्मीदवार के पास M.Sc कप्यूटर साइंस (दो साल रेगुलर कोर्स), MCA (तीन साल रेगुलर कोर्स) या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 55 परसेंट मार्क्स हों. इसके अलावा उम्मीदवार ने मैट्रिक या 10+2, B.A या M.A स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए. साथ ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) पास होना जरूरी है. उम्मीदवार का अकादमिक रिकॉर्ड भी अच्छा होना चाहिए. 

कैसे करें आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं. 

नए उम्मीदवारों को सबसे पहले New Registration विकल्प के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. 

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें. 

लॉग-इन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और उसे ध्यानपूर्वक भरें. 

फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, आयु, कैटेगरी और पते से जुड़ी सभी जानकारी प्रमाण पत्रों के अनुसार दर्ज करें. 

इसके बाद नवीनतम रंगीन फोटो और हस्ताक्षर तय किए गए साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें. 

आवेदन लिंक केवल निर्धारित तिथियों के भीतर ही सक्रिय रहेगा, इसलिए समय रहते फॉर्म सबमिट करें. 

यह भी पढ़ें: RBI में लीगल ऑफिसर, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी शानदार सैलरी