UP Teacher Recruitment: जूनियर हाईस्कूल टीचर भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब मिलेगा नियुक्ति पत्र

यूपी तक

04 Nov 2025 (अपडेटेड: 04 Nov 2025, 11:12 AM)

UP Aided Junior High School Teacher Recruitment: सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी. जानें ऑनलाइन आवेदन, चयन सूची और नियुक्ति पत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें. 30 जनवरी 2026 तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र.

UP Teacher Recruitment

UP Teacher Recruitment

Google CTA

UP Aided Junior High School Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.  इस प्रक्रिया के तहत 2022 में घोषित संशोधित परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नए साल (2026) में नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे.

यह भी पढ़ें...

भर्ती प्रक्रिया का ये है पूरा शेड्यूल

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा तैयार वेबसाइट पर योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 23 दिसंबर को सॉफ्टवेयर की मदद से तैयार की गई अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों का नाम चयन सूची में होगा वे 24 से 30 दिसंबर के बीच स्कूल आवंटन के लिए अपनी पसंद का विकल्प भरेंगे.

नियुक्ति पत्र कब मिलेगा?

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) 10 जनवरी तक विद्यालय आवंटन के साथ चयन सूची विभाग को भेजेंगे. इसके बाद 11 से 15 जनवरी के बीच BSA स्तर पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. BSA द्वारा 20 जनवरी तक स्कूल प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे और 30 जनवरी 2026 तक सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे.

किस आधार पर तैयार होगी मेरिट सूची

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों को 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा. मेरिट सूची 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. जॉइनिंग के एक महीने के भीतर सभी दस्तावेजों का सत्यापन पूरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली ग्रेड-II और टेक की भर्ती, 258 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रोसेस