DRDO में 764 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें फुल डिटेल्स

यूपी तक

06 Dec 2025 (अपडेटेड: 06 Dec 2025, 12:29 PM)

DRDO ने CEPTAM 11 भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कुल 764 टेक्निकल पदों पर भर्ती की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

UP Tak
Google CTA

अगर आप रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं और देश की सेवा से जुड़ी प्रतिष्ठित नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने CEPTAM 11 भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से संगठन अपने सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) में बड़ी संख्या में टेक्निकल पदों को भरने जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें...

764 पदों पर होगी भर्ती

आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 764 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A के पद शामिल हैं. डीआरडीओ की यह भर्ती युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है, खासतौर पर उनके लिए जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा धारक भी आवेदन के पत्र होंगे. इसके अलावा टेक्नीशियन-A पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार, जिन्होंने संबंधित ट्रेड में आईटीआई पूरी की है, वे भी आवेदन कर सकेंगे. 

आवेदन करने के लिए न्यूनतम ऐज 18 साल और अधिकतम ऐज 28 साल रखी गई है. आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऐज में छूट दी जाएगी. 

सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार 19,900 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. सिलेक्शन प्रोसेस दो चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में लिखित परीक्षा करवाई जाएगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा. इसके बाद स्किल या ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार की तकनीकी क्षमता की जांच की जाएगी. दोनों चरणो में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति मिलेगी.

कैसे करें आवेदन

आवेदन शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. 

सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन खोलें. 

इसके बाद CEPTAM 11 वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें. 

मांगी गई सभी डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, शिक्षा-योग्यता आदि ध्यानपूर्वक भरें. 

पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें. 

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें. 

फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: यूपी में 12वीं पास लड़कियों के लिए निकली बस कंडक्टर की भर्ती, जानिए किलोमीटर के हिसाब से मिलेगा कितना मानदेय