यूपी के 10वीं पास युवाओं को दुबई में मिलेगी नौकरी, ₹38000 तक हर महीने मिलेगी सैलरी, जानें आवेदन करने का तरीका

अभय राठौर

24 Sep 2026 (अपडेटेड: 24 Sep 2026, 07:46 PM)

10th Pass Jobs: उत्तर प्रदेश के 10वीं पास युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करने का बड़ा मौका आया  है. यूपी के सेवायोजन विभाग ने दुबई में कंस्ट्रक्शन से जुड़े 200 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 38,000 हजार रुपए सैलरी मिलेगी.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

10th Pass Jobs: उत्तर प्रदेश के 10वीं पास युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करने का बड़ा मौका आया  है. यूपी के सेवायोजन विभाग ने संयुक्त अरब अमीरात यानी दुबई में कंस्ट्रक्शन से जुड़े 200 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में  10वीं पास और अनुभवी युवा शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार चयनित युवाओं को हर महीने 38,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके लिए 21 से 40 वर्ष के युवा रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर 26 सितंबर 2026 तक अपना निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

यूपी के सेवायोजन विभाग की तरफ से दुबई में नौकरी के लिए 200 विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इनमें मुख्य रूप से स्टील फिक्सर, शटरिंग कारपेंटर, ब्लॉक एंड प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर के पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी.

नौकरी के लिए जरूरी योग्यता

सेवायोजन विभाग द्वारा निकाली गई इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से लेकर 40 साल के बीच में होनी चाहिए. इसके साथ ही युवाओं का 10वीं कक्षा में पास होना जरूरी है और संबंधित क्षेत्र में 6 महीने से लेकर 2 साल तक का अनुभव रखने वाले युवा भी इस नौकरी के लिए योग्य हैं.

सैलरी और काम के घंटे

इन पदों पर चुने गए युवाओं को दुबई में हर महीने 1,450 दिरहम की सैलरी दी जाएगी, जो भारतीय रुपयों में लगभग 38,000 रुपये के बराबर होती है. चयनित उम्मीदवारों को महीने में 26 दिन काम करना होगा और रोजाना 8 घंटे की ड्यूटी रहेगी. यह नौकरी 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर मिलेगी.

ऐसे करें फ्री ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक और योग्य युवा इस नौकरी के लिए 26 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन कर सकते हैं. युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोजगार संगम ऐप और वेबसाइट (http://rojgaarsangam.up.gov.in) पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है. अगर आप नौकरी से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं या मदद चाहते हैं, तो सीधे हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Amethi CM Rozgar Mela: अमेठी में मुख्यमंत्री रोजगार मेले से बदले हालात! युवाओं को घर के पास मिलीं नौकरियां