Allahabad University Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एक बड़ी और अच्छी खबर लेकर आई है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय में काम करने का मौका मिलेगा. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रशासनिक क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.
ADVERTISEMENT
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए अलग तय किया गया है. सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1600 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. वहीं अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है. इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क में खास रियायत देते हुए 100 रुपये तय किए गया है.
क्या है ऐज लिमिट?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम ऐज लिमिट 35 साल तय की गई है. हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत ऐज में नियमानुसार छूट दी जाएगी. ऐज की गणना किस डेट के आधार पर की जाएगी, इसकी डिटेल्ड जानकारी उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, इसलिए आवेदन से पहले उसे पढ़ लेना जरूरी है.
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 55 परसेंट मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच साल का कार्य अनुभव भी जरूरी है. साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर संचालन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन/अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद “Allahabad University Assistant Registrar Recruitment 2026” से संबंधित लिंक को चुनें.
अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें: UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के 933 पदों पर जारी किया नोटिफिकेशन, जानें इस परीक्षा को लेकर हुए सभी बड़े बदलाव
ADVERTISEMENT









