UPSC परीक्षा पास करना है तो न करें यह गलती, IAS कृतिका मिश्रा के ये टिप्स अभी से कर लें नोट

रजत कुमार

• 07:53 PM • 25 Feb 2024

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई, 2024 को होगी, जिसकी तैयारी के लिए अब मात्र 100 दिन बचे हैं. ऐसे में इन 100 दिनों में कैसे करें  प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी, ये बता रही हैं खुद IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा. 

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh News : रियल लाइफ स्टोरी से प्रेरित फिल्म '12th Fail' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार बखूबी निभाया है. देश ही नहीं दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के संघर्ष को बहुत करीब से दिखाया गया है. वहीं साल 2024 में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा देने के इच्छुक युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई, 2024 को होगी, जिसकी तैयारी के लिए अब मात्र 100 दिन बचे हैं. ऐसे में इन 100 दिनों में कैसे करें  प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी, ये बता रही हैं खुद IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा. 

यह भी पढ़ें...

कैसे करें तैयारी?

बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 26 मई, 2024 को होगी, जिसमें अब मात्र 100 दिन ही शेष हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली IAS अधिकारी कृतिका मिश्रा ने दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों (खासकर हिन्दी माध्यम से तैयारी कर रहे) के लिए जरूरी बातें शेयर की है. अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको भी इसके बारे में जान लेना चाहिए. 

जान ले ये टिप्स

  • सही रणनीति बनाने के लिए सबसे पहले विगत वर्ष के प्रश्नों(PYQs) का विश्लेषण करें. 
  • बेसिक बुक्स जैसे लक्ष्मीकांत या NCRT का रिवीज़न जारी रहना चाहिए क्योंकि NCERT और आधारिक किताबों का कोई तोड़ नहीं है.
  • हालांकि कुछ प्रश्न इन किताबों के बाहर से आते हैं, परंतु वैसे कुछ अनिश्चित प्रश्नों के लिए अब कोई नई किताब लेके बैठना समझदारी नहीं कही जाएगी.
  • करेंट अफेयर्स के लिए न्यूज़ पेपर ही सबसे भरोसेमंद स्रोत है. इसके अलावा आप कोई एक अच्छी मैगज़ीन का वार्षिक संकलन (365) पढ़ते हैं तो पूरे वर्ष का कवरेज हो जाएगा.
  • प्रश्नों की प्रकृति को समझिए। कई बार जीएस के प्रश्नों को भी केवल रीज़निंग/ कॉमन सेंस से सॉल्व किया जा सकता है.
  • मॉक टेस्ट शुरू कर दीजिए, मॉक टेस्ट लगाने के बाद उसके सॉल्यूशंस का रिवीज़न भी ज़रूरी है, उसके लिए दो तीन राउंड का समय अलॉट कर दीजिए।
  • सीसैट की तैयारी को अंतिम समय के लिए मत रखिए और जीएस के साथ इसकी भी तैयारी करते रहिए। सीसैट पर विस्तृत बात जल्द ही और सबसे बड़ी बात खुद पर भरोसा रखिए क्योंकि आखिरी लड़ाई आप उसी भरोसे से जीतेंगे.

कौन हैं कृतिका मिश्रा

बता दें किकृतिका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता दिवाकर मिश्रा एक इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं और मां LIC में कार्यरत हैं. कृतिका ने हग्यूमैनिटीज में ग्रेजुएशन और हिंदी विषय में पोस्टग्रेजुएशन किया. हिंदी मीडियम में यूपीएससी टॉपर ने बगैर कोचिंग यह सफलता हासिल की है. सेल्फ स्टडी, यूट्यूब और किताबों से ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और कामयाबी हासिल की है.