RBI Young Professional Recruitment: भारतीय रिजर्व बैंक में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज यानी 6 जुलाई 2026 को आखिरी दिन है. जो छात्र इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक है उनके लिए आवेदन करने का यह अंतिम अवसर है. आरबीआई ने 3 से 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट के लिए कुल 12 यंग प्रोफेशनल पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.
ADVERTISEMENT
जिन उम्मीदवारों को इन पदों के लिए चुना जाता है, उन्हें हर महीने डेढ़ लाख रुपये स्टिपेंड दिया जाएगा. जो उम्मीदवार इन पदों पर काम करना चाहते हैं, वे आज समय रहते ईमेल के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं. ताकि आखिरी समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.
यूपी के युवाओं की मुंबई पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश के जो भी युवा इस शानदार मौके के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ईमेल के जरिए अपना फॉर्म भेज सकते हैं. हालांकि, यूपी के उम्मीदवारों को इस बात का भी खास ध्यान रखना होगा कि इन पदों पर चुने हुए उम्मीदवारों की पोस्टिंग भारतीय रिजर्व बैंक के मुंबई स्थित सेंट्रल ऑफिस में की जाएगी. इसलिए, जो युवा मुंबई जाकर काम करने के इच्छुक हैं, वे आज शाम तक अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें.
सैलरी और नौकरी की पूरी जानकारी
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 1,50,000 (डेढ़ लाख) रुपये का स्टिपेंड दिया जाएगा. यह नियुक्ति पूरी तरह से फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी. शुरुआत में उम्मीदवारों को तीन साल के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे उनके काम और बैंक की जरूरत के अनुसार आगे अधिकतम पांच साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है. आरबीआई ने साफ किया है कि इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को बैंक का परमानेंट कर्मचारी नहीं माना जाएगा. इसके साथ ही उन्हें कोई अन्य भत्ता या कर्मचारियों मिलने वाले अतिरिक्त लाभ नहीं दिए जाएंगे. सभी चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मुंबई में स्थित आरबीआई के सेंट्रल ऑफिस में की जाएगी.
भर्ती से जुड़ी कुछ जरूरी तारीखें
| Event | Date |
|---|---|
| Notification Release Date | 15 June 2026 |
| Application Process Begins | 15 June 2026 |
| Last Date to Apply | 06 July 2026 |
| Interview Date | To be announced |
योग्यता और खाली पदों के नाम
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता हर पद के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है. संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, इंजीनियरिंग डिग्री, प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन या रिसर्च का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस, क्लाइमेट रिस्क, सस्टेनेबल फाइनेंस और पॉलिसी रिसर्च जैसे कई खास विभागों के लिए हो रही है. भर्ती के तहत शामिल होने वाले पदों के नाम इस प्रकार हैं:
- यंग प्रोफेशनल – साइबर सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी जोखिम
- यंग प्रोफेशनल – पॉलिसी एनालिटिक्स
- यंग प्रोफेशनल – क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस
- यंग प्रोफेशनल – क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स एंड रेगुलेटरी पॉलिसी
- यंग प्रोफेशनल – पेमेंट इकोसिस्टम
- यंग प्रोफेशनल – पॉलिसी एंड रिसर्च इन डोमेस्टिक एंड क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम्स
- यंग प्रोफेशनल – पॉलिसी एंड रिसर्च
- यंग प्रोफेशनल – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- यंग प्रोफेशनल – क्वांटम टेक्नोलॉजी
- यंग प्रोफेशनल – डेटा एनालिसिस
- यंग प्रोफेशनल – फाइनेंशियल मार्केट्स
- यंग प्रोफेशनल – डेटा एनालिटिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च
आवेदन का सही तरीका
इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन पोर्टल नहीं बनाया गया है, इसलिए उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए ही अपना आवेदन भेजना होगा. आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और चयन की जानकारी नीचे पॉइंटर्स में दी गई है:
- सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और एनेक्सचर VI (Annexure VI) आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें.
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरें.
- अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को मिलाकर एक सिंगल पीडीएफ (PDF) फाइल बना लें.
- ध्यान रखें कि इस पीडीएफ फाइल का कुल साइज 5 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए.
- अब इस आवेदन को ईमेल आईडी: yphrmdco@rbi.org.in पर भेज दें.
- ईमेल भेजते समय सब्जेक्ट लाइन में 'YP Application – Post Code – Name of the Candidate' लिखना न भूलें.
- यदि आप एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको हर पद के लिए अलग-अलग ईमेल भेजना होगा.
- यह आवेदन आज यानी 6 जुलाई 2026 को ही जमा करना जरूरी है.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- पूरी तरह से भरा हुआ आवेदन फॉर्म (Annexure VI).
- आपका अपडेटेड बायोडाटा या रिज्यूमे (CV).
- पद के अनुसार मांगी गई जरूरी शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट.
- प्रोविजनल सर्टिफिकेट (यदि फाइनल डिग्री सर्टिफिकेट अभी तक जारी नहीं हुआ है).
- स्टेटमेंट ऑफ इंटरेस्ट (SOI).
- आपके अकादमिक या पॉलिसी राइटिंग का एक सैंपल.
- किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से मिला रिकमेंडेशन या रेफरेंस लेटर (यह आपके वर्तमान या पिछले संस्थान या एम्प्लॉयर की तरफ से होना चाहिए).
चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी
- प्राप्त हुए आवेदनों की सबसे पहले शुरुआती स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी.
- इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन (जांच) किया जाएगा.
- आखिरी चरण में पर्सनल इंटरव्यू (व्यक्तिगत साक्षात्कार) लिया जाएगा.
केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही ईमेल के जरिए इंटरव्यू का कॉल लेटर भेजा जाएगा. इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा.
ADVERTISEMENT











