Saharanpur Viral Video: सहारनपुर के एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. यह घटना गंगोह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां एक मासूम लगातार चिल्लाता रहा. लेकिन मौलाना साहब का डंडा रुकने का नाम नहीं ले रहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों को झकझोर गया. मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने की जगह प्रताड़ित किए जाने की बात ने सबको भीतर तक हिला दिया है.
ADVERTISEMENT
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे पर दबाव और अत्याचार किए जा रहे हैं. दो लोग लगातार मारते रहे और तीसरा व्यक्ति इसे मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा. स्थानीय लोग इस घटना के बाद पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
पुलिस ने इस वीडियो की जांच शुरू कर दी है और एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि यदि यह वीडियो सही पाया गया तो आरोपितों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा. इस मामले ने शिक्षा के नाम पर हो रहे अत्याचार पर सवाल खड़ा कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए.
ADVERTISEMENT









