Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना के गांव इसोपुर खुरगान से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 14 फरवरी की रात मस्कुरा नामक महिला की हत्या घर के अंदर ही हुई. शुरुआत में ससुर ने इसकी जानकारी पुलिस को खुदकुशी बताया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई.
ADVERTISEMENT
आरोप है कि ससुर ने बहू का भरोसा जीतकर उसे फंसाया और जबरदस्ती करने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने हत्या कर दी. कत्ल करने के बाद अब्बास ने बड़ी सफाई से उस तार के जरिए दरवाजे को अंदर से बंद दिखाया जैसे मुशकरा ने खुदकुशी की हो. अगले दिन वो खुद रोता हुआ थाने पहुंचा और दहेज के नाम पर खुदकुशी की कहानी सुनाने लगा. लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अब्बास टूट गया. उसने पुलिस को वारदात वाली रात की पूरी कहानी सूना दी. पुलिस ने अब अब्बास और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया है.
ये भी पढ़ें: दूल्हा बन शादी के लिए अलीगढ़ पहुंचा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी, एडवांस में दिए 30 हजार, न दुल्हन मिली न...
ADVERTISEMENT









