चाचा और ताई थे आपत्तिजनक हालत में, भतीजे ने देख लिया…फिर जो हुआ आप खुद जानिए

जगत गौतम

• 09:59 AM • 30 Nov 2023

पीतलनगरी के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

UPTak
Google CTA

Moradabad News: पीतलनगरी के नाम से मशहूर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां दो महीने पहले 8 साल के एक बच्चे ने अपने चाचा और ताई को आपत्तिजनक हालत देख लिया था. आरोप है कि इसके बाद चाचा ने भतीजे के हत्या कर दी. अब पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

अब जानिए पूरा मामला

आपको बता दें कि पूरा मामला मुरादाबाद के थाना भोजपुर इलाके के सिदलऊ नजरपुर मिल्क गांव इलाके का है. यहां के रहने वाले 8 साल के बच्चे रजा के पिता यूसुफ मजदूरी का काम करते हैं. घर में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं. छोटा बेटा मोहम्मद रजा 2 माह पहले स्कूल से आने के बाद घर के बाहर गया था और वापस नहीं लौटा. कुछ दिन बाद घर से कुछ कदमों की दूरी पर उसकी डेडबॉडी मिली थी, जिसके कारण गांव में हड़कंप मच गया.

एसपी (देहात) संदीप कुमार मीणा ने बताया, “मुस्तफा के 8 साल के बेटे रजा का मर्डर उसके सगे चाचा ने किया था. 8 साल के रजा ने अपनी ताई (रजा के पिता के अन्य भाई की पत्नी) को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. चाचा को यह डर था कि कहीं रजा कहीं कुछ बोल न दे, जिससे बचने के लिए आरोपी ने प्लान बनाकर अपने भतीजे को पास की झाड़ियां में लेजाकर उसी के बनियान से गला दबाकर घटना को अंजाम दे डाला. इसके बाद वह घर पर आकर अपने भतीजे को ढूंढने का नाटक करने लगा और डेडबॉडी मिलने के बाद उससे लिपटकर रोया भी था.