अमरोहा के दो दोस्तों में थे होमो सेक्सुअल संबंध, एक की तय हुई शादी तो दूसरे ने कर दिया कांड

बीएस आर्य

• 11:00 AM • 18 Oct 2023

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बुधवार को एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, पुलिस ने एक युवक की हत्या मामले में उसके असल कातिल को महज 12 घंटे में पकड़ने का दावा किया.

UP Tak
Google CTA

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से बुधवार को एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, पुलिस ने एक युवक की हत्या मामले में उसके असल कातिल को महज 12 घंटे में पकड़ने का दावा किया. पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह दोनों दोस्तों के बीच कथित होमो सेक्सुअल संबंध हैं. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल होने वाली रस्सी भी बरामद कर ली गई है. अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें...

क्यों की दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या?

अमरोहा जिले के आदमपुर थाना इलाके के सिमथला गांव में महावीर और राम सिंह का परिवार रहता है. महावीर के बेटे जितेंद्र और राम सिंह के बेटे अजय की गहरी दोस्ती हो गई. दोनों दोस्त मजदूरी करने हरियाणा चले गए. यहां दोनों के बीच कथित तौर पर होमोसेक्सुअल संबंध बने. इसी दौरान दौरान जितेंद्र की शादी तय हो गई. जितेंद्र-अजय के बीच होमोसेक्सुअल रिश्ता अब दम तोड़ने लगा था.

इसी बीच दोनों दोस्त गांव पहुंच गए. गांव में रहते हुए जितेंद्र पास में लगे मेले में चला गया, जिसकी खबर अजय को मिली. खबर के अनुसार, अजय को जितेंद्र का मेले में अकेले जाना बुरा लगा. नाराज अजय ने जितेंद्र की हत्या की साजिश रच दी. इसके बाद अजय ने जितेंद्र को खेत में ले जाकर रस्सी से कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

वहीं, अब पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर ही आरोपी दोस्त अजय को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते उसे जेल भेज दिया है.