मुरादाबाद में निजी स्कूल के प्रिंसिपल सबाबुल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, क्या है वजह?

जगत गौतम

• 10:00 AM • 06 Nov 2024

Moradabad crime News: मुरादाबाद में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी.

Moradabad News

Moradabad News

Google CTA

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना घटी. यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल जा रहे एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल को दिनदहाड़े गोली मार दी. गोली लगने के बाद सबाबुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. 

यह भी पढ़ें...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ करने का सिलसिला शुरू कर दिया है. 

कौन हैं मृतक?

आपको बता दें कि मृतक की पहचान सबाबुल के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल थे और स्कूल के मैनेजमेंट का कार्य भी संभालते थे. पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. 

एसपी सिटी ने ये बताया

एसपी (सिटी) ने बताया, "सुबह 8 बजे के करीब मझोला क्षेत्र में एक स्कूल के प्रिंसिपल पैदल अपने घर से स्कूल आ रहे थे. तभी दो बाइक सवार व्यक्तियों ने गोली मार दी और वहां से फरार हो गए. उनको अस्पताल ले जाया गया जहां, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सभी एंगल की जांच करके जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा."