जालौन : एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी का खौफनाक कदम, विरोध में लड़की को जिंदा जलाया

अलीम सिद्दीकी

• 12:24 PM • 28 Oct 2023

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां ज्वलनशील पदार्थ डालकर एक लड़की को…

UPTak
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के जालौन में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां ज्वलनशील पदार्थ डालकर एक लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. एकतरफा प्यार में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़के ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें...

एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी का खौफनाक कदम

बता दें कि घटना जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव की है. लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो सिरफिरे युवक ने नाबालिग लड़की के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. सरेराह लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में लड़की के परिजन लड़की को इलाज के लिए लेकर उरई के जिला अस्पताल पहुंचे.

विरोध में लड़की को जिंदा जलाया

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई महीनों से लड़की के साथ छेड़खानी कर उसे परेशान कर रहा था.लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी की शिकायत वो पहले भी कई बार पुलिस से कर चुके हैं लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं घटना के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं आरोपी मुन्ना राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.