14 साल की छात्रा जिस पड़ोसी भैया पर करती थी विश्वास, उसी ने कर डाली हैवानियत, माजरा क्या है?

रंजय सिंह

• 03:30 AM • 19 Nov 2023

यहां 14 साल की नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शख्स ने ही मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम दे डाला.

14 साल की छात्रा जिस पड़ोसी भैया पर करती थी विश्वास, उसी ने कर डाली हैवानियत, माजरा क्या है?

14 साल की छात्रा जिस पड़ोसी भैया पर करती थी विश्वास, उसी ने कर डाली हैवानियत, माजरा क्या है?

Google CTA

Kanpur News: कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 14 साल की नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शख्स ने ही मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम दे डाला. इसी के साथ आरोपी ने मासूम का विश्वास भी तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें...

दरअसल पड़ोस में रहने वाला आरोपी शख्स अपनी बहन के साथ-साथ मासूम को भी स्कूल छोड़ने चला जाता था. मगर इसी बीच उसकी नियत छात्रा पर बिगड़ गई. आरोप है कि इसी दौरान उसने पीड़िता को अपने घर बुलाया. पीड़िता उसपर पूरा विश्वास करती थी. मगर आरोपी ने अपने घर पर ही उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला.

मासूम को विश्वास करना पड़ा भारी

दरअसल ये पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक 14 साल की छात्रा को अपने पड़ोसी पर विश्वास करना भारी पड़ गया. सत्यम नाम का पड़ोसी अपनी बहन के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाली 14 साल की नाबालिग को भी स्कूल छोड़ने जाता था.

पीड़िता और आरोपी की बहन आपस में दोस्त थे. पीड़िता का परिवार आरोपी पर पूरा विश्वास करता था. मगर आरोपी की नजर मासूम छात्रा पर बिगड़ चुकी थी. आरोप है कि बीते 15 नवंबर को आरोपी ने अपनी बहन के माध्यम से पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान आरोपी ने अपनी बहन को मार्केट से कुछ लेने के लिए भेज दिया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला.

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने ये बात परिवार वालों को बताई तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा. पीड़िता चुप रही मगर वह घर में बीमार पड़ गई. मिली जानकारी के मुताबिक, मां-पिता के सामने रोते-रोते मासूम पीड़िता ने पूरी घटना बता दी.

केस दर्ज

मामला जान पीड़िता का परिवार सन्न रह गया. पीड़िता के परिजनों ने महाराजपुर थाने में आरोपी सत्यम के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के घर वालों की तरफ से रिपोर्ट लिखी गई है. पीड़िता का 164 का बयान कराया जाएगा. मेडिकल कराया जाएगा. इसी के साथ आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.”