बस्ती: भाभी रोजाना मारती थी ताना, तंग आकर देवर ने उठाया खौफनाक कदम

संतोष सिंह

21 Mar 2023 (अपडेटेड: 21 Mar 2023, 02:19 PM)

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर ने मामलू सी बात की…

UPTak
Google CTA

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर ने मामलू सी बात की वजह से अपनी भाभी की बेहरहमी से हत्या कर दी. बता दें कि बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के सेमरा में 2 दिन पहले हुई महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. वहीं इस हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर बस्ती पुलिस ने खुलासा कर दिया. बस्ती पुलिस महिला की हत्या के आरोप में उसके देवर को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें...
देवर ने उठाया खौफनाक कदम

बस्ती पुलिस के मुताबिक, ‘महिला के रिश्तेदार ने गाली और ताने से तंग आकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को सरसों के खेत में छिपा दिया था.’ महिला की हत्या उसके देवर ने ही की थी, जो उसके तानों सें तंग आ गया था. वहीं हत्यारोपी अजय कुमार यादव ने बताया गया कि, ‘मैं 18 मार्च को दिन में समय करीब 10 बजे अपने खेत की निगरानी करने गया था. बगल में मृतका का सरसों का खेत है, जहां महिला उस समय मौजूद थी. वह मुझे गाली देते हुए ताना मारने लगी, जिसका मैंने रुक कर विरोध किया तो वह गाली देते हुए अपने हाथ में लिए एक ईट के को मेरे ऊपर फेंकी.’

आरोपी ने आगे बताया कि महिला के ऐसे करने से वह काफी गुस्से में आ गया और महिला से हसिया छीन कर उसका गला काट दिया. हत्यारोपी अजय कुमार यादव ने बताया गया कि गले से निकला खून मेरे शर्ट व लोवर पर लग गया था, फिर मैंने पुआल में लपेट कर शर्ट व लोवर को जला दिया.

पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

वहीं इस मामले पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि ग्राम सेमरा में 19 मार्च को सूचना मिली थी कि एक महिला की लाश खेत में पड़ी है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की. इस दस दौरान पता चला कि मृतका का देवर के साथ विवाद हुआ था. मृतक महिला अपने देवर को बार-बार  ताने मारती थी. जिसकी वजह से यह विवाद हुआ था. पीड़ित परिवार की शिकायत पर नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.