अलीगढ़ में एक अमरूद के बदले मिली मौत, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 लोग गिरफ्तार

अकरम खान

• 04:49 PM • 06 Nov 2022

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान कर देना वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक द्वारा बाग से अमरूद तोड़ने की कीमत अपनी…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान कर देना वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक द्वारा बाग से अमरूद तोड़ने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पेड़ से एक अमरूद तोड़ने पर बाग की रखवाली कर रहे दबंगों ने उसे लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. चौंकाने वाली ये घटना अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र अंतर्गत गांव मनेना की है.

यह भी पढ़ें...

आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव वहीं पर फेंक कर चले गए. वहीं घटना में शामिल 4 लोगों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है बाकी अन्य 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

जानकारी देते हुए मृतक के भाई सत्य प्रकाश पुत्र नेत्रपाल मास्टर ने बताया कि आज सुबह करीब 6:00 उनका भाई ओमप्रकाश शौच करने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान रास्ते में पड़े एक बाग से उसने जमीन पर पड़ा एक अमरूद उठा लिया. वहीं अमरुद उठाने से बाग मालिक आक्रोशित हो गया और रखवाली करने वाले मजदूरों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी अन्य दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अभय पाण्डेय ने बताया कि आज सुबह करीब 6:00 बजे पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी. घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

कानपुर: छह माह की पलक अब 74 साल की आंखों से देखेगी दुनिया, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन