'पलंग टुटेला' गाने में इस हसीना के साथ खेसारी लाल यादव की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

यूपी तक

• 01:48 PM • 02 Jun 2025

 भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों और शानदार अभिनय के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.

Khesari lal yadav song palang tutela

Khesari lal yadav song palang tutela

Google CTA

khesari Superhit Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों और शानदार अभिनय के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं. ऐसा ही एक गाना है 'पलंग टुटेला', जो उनकी सुपरहिट फिल्म 'रंग दे बसंती' का हिस्सा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उनकी जोड़ीदार कोई और नहीं बल्कि खूबसूरत अभिनेत्री रति पांडे हैं. 

यह भी पढ़ें...

'पलंग टुटेला' गाना 20 जुलाई 2024 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. कुछ ही समय में इसने 9 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए. इस गाने को खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया है. जबकि इसके बोल गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और संगीत भी उन्होंने ही दिया है. गाने की सबसे खास बात है इसमें खेसारी और रति पांडे की जोड़ी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
  
गाने में रति पांडे एक शिकायती अंदाज में खेसारी से कहती नजर आती हैं कि "तुम्हारे छूने से मेरा अंग-अंग टूटने लगा है." यह लाइन गाने की जान बन गई और फैंस के बीच खूब पॉपुलर हुई. वीडियो में दोनों के बीच का रोमांस दर्शकों को इसे बार-बार देखने को मजबूर कर रहा है. रति पांडे की खूबसूरती और खेसारी का देसी अंदाज इस गाने को और भी खास बनाता है. दोनों की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.