लेटेस्ट न्यूज़

खेसारी और काजल के सुपरहिट गाने 'कूलर कुर्ती में लगा ला की कूलिंग करत रही'में दिखी थी दोनों की गजब केमेस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने अपने गानों और फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.

ADVERTISEMENT

Khesari and kajal
Khesari and kajal
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने अपने गानों और फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. इन दोनों का एक ऐसा ही सुपरहिट गाना 'कूलर कुर्ती में लगा ला' है जिसने रिलीज के बाद से यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है. इस गाने में खेसारी और काजल की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था और यह गाना आज भी भोजपुरी संगीत प्रेमियों की पसंद बना हुआ है. 'कूलर कुर्ती में लगा ला' भोजपुरी फिल्म 'दीवानापन' का एक गाना है जो 2018 में रिलीज हुई थी. इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. जबकि इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है. गाना रिलीज होते ही भोजपुरी म्यूजिक चार्ट्स पर छा गया. इसकी सबसे बड़ी वजह थी खेसारी और काजल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री. गाने में दोनों का देसी और मजेदार अंदाज, साथ में ठेठ भोजपुरी स्टाइल, फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था.