पति पवन सिंह से सुलह की उम्मीद में कोर्ट में बैठी रहीं ज्योति सिंह उधर एक्टर की बिगड़ गई तबीयत

Jyoti Singh in court: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आया है. आरा फैमिली कोर्ट में सुलह के लिए बुलाई गई बैठक में ज्योति सिंह घंटों पति का इंतजार करती रहीं. लेकिन पवन सिंह अस्पताल में भर्ती होने के कारण नहीं पहुंच सके.

Jyoti singh and Pawan Singh

यूपी तक

12 Feb 2026 (अपडेटेड: 12 Feb 2026, 05:15 PM)

follow google news

Jyoti Singh in court: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का विवाद एक बार फिर चर्चा में है. आरा के फैमिली कोर्ट में 11 फरवरी को दोनों के बीच सुलह के लिए बातचीत होनी थी. कोर्ट ने दोनों को आमने-सामने बैठकर मसले को सुलझाने का मौका दिया था. लेकिन अंतिम समय पर पवन सिंह के कोर्ट न पहुंचने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.

यह भी पढ़ें...

कोर्ट में इंतजार करती रहीं ज्योति

तय समय के अनुसार ज्योति सिंह अपने परिजनों के साथ आरा फैमिली कोर्ट पहुंचीं. जैसे ही यह खबर फैली कि पवन सिंह भी आने वाले हैं कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई. ज्योति सिंह काफी देर तक पवन सिंह का इंतजार करती रहीं कि शायद आज बातचीत से बात बन जाए. हालांकि कुछ देर बाद पवन सिंह के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि अभिनेता की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं. वकील विश्वधर पांडे ने बताया कि पवन सिंह फिलहाल हॉस्पिटलाइज्ड हैं जिस कारण वे आज पेशी में असमर्थ हैं. कोर्ट में उनके मेडिकल का हवाला दिया गया है जिसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 24 फरवरी तय की है.

ज्योति सिंह की चुप्पी और साथ रहने की गुहार

कोर्ट से बाहर निकलते समय ज्योति सिंह काफी निराश और मायूस नजर आईं. मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि क्या वे अब भी पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं तो उन्होंने जी कहकर अपनी मंशा साफ कर दी. हालांकि अन्य विवादित सवालों पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी. बता दें कि ज्योति सिंह लंबे समय से सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यू के जरिए यह कह रही हैं कि वे तलाक नहीं चाहतीं. वे पवन सिंह के साथ घर बसाना चाहती हैं और उन्होंने कई बार उनके परिवार से गुहार लगाई है कि उन्हें एक बार अकेले में बात करने का मौका दिया जाए.

सुलह की राह में कई रोड़े

भले ही ज्योति सिंह साथ रहने की बात कर रही हों.लेकिन पवन सिंह का रुख इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रहा है. पवन सिंह ने पहले ही साफ कर दिया है कि अब साथ रहने की कोई गुंजाइश नहीं है. पिछले दिनों लखनऊ स्थित घर पर जब ज्योति सिंह पहुंची थीं. तब भी पवन सिंह उनसे बिना बात किए निकल गए थे जिसके बाद काफी ड्रामा हुआ था. ज्योति सिंह ने पवन सिंह के भाई और मां पर आरोप लगाया है कि वे दोनों को एक साथ बैठकर बात नहीं करने दे रहे हैं. वहीं पवन सिंह की मां ने भी सार्वजनिक रूप से कह दिया है कि उनके बेटे को इस रिश्ते से छुटकारा मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या रवि किशन के पैर छूएंगे खेसारी लाल यादव? पवन सिंह को लेकर भी दे दिया तगड़ा जवाब