बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 143 पदों पर निकली भर्ती, बढ़ियां मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

BU Jhansi Recruitment 2026: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) झांसी ने 2026 के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 143 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं, जबकि हार्ड कॉपी 21 मार्च तक जमा करनी होगी.

यूपी तक

12 Feb 2026 (अपडेटेड: 12 Feb 2026, 03:26 PM)

follow google news

BU Jhansi Recruitment 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) झांसी ने बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU), झांसी ने साल 2026 के लिए फैकल्टी पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती विश्वविद्यालय की सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत की जा रही है. विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत कुल 143 पदों को भरा जाएगा. यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो उच्च शिक्षा संस्थान में पढ़ाने और शोध कार्य से जुड़ना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और बाद में आवेदन की हार्ड कॉपी भी जमा करनी होगी. 

यह भी पढ़ें...

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी यानी आज से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर  सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन  करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 21 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय में जमा करनी होगी. निर्धारित डेट के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखना होगा. 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 143 पद भरे जाएंगे. इनमें 16 पद प्रोफेसर के, 35 पद एसोसिएट प्रोफेसर के और 92 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के शामिल हैं. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है.

किन विभागों में निकली हैं वैकेंसी?

भर्ती विभिन्न संस्थानों और विभागों के लिए की जा रही है. इनमें इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन और कला से जुड़े कई विषय शामिल हैं. प्रमुख विभागों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी, मैथमेटिकल साइंस, केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, जूलॉजी, बॉटनी, एनवायरनमेंटल साइंस, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, लॉ, एजुकेशन, सोशल वर्क और माइक्रोबायोलॉजी जैसे विभाग शामिल हैं.

योग्यता और सैलरी 

तीनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित परिषदों जैसे UGC, AICTE, PCI, COA, NCTE या बार काउंसिल के नियमों के अनुसार तय  की गई है. उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में आवश्यक डिग्री, शोध कार्य और शिक्षण अनुभव होना जरूरी है. वेतनमान विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत दिया जाएगा. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन इंटरव्यू और पात्रता के आधार पर किया जाएगा. 

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं. 

वहां उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें. 

आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद उसे सबमिट करें. 

सबमिट किए गए फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकाल लें. 

प्रिंट कॉपी के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें. 

निर्धारित शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट भी आवेदन के साथ लगाएं. 

पूरा आवेदन पत्र 21 मार्च 2026 तक विश्वविद्यालय के निर्धारित पते पर जमा करें/भेजें. 

तय तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. 

किसी अन्य माध्यम (ऑफलाइन सीधे, ईमेल आदि) से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे. 

शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें: वाराणसी होटल के कमरे नंबर 2005 में सगे भाई-बहन ने एक साथ दी थी जान, अब इसमें मोक्ष और तेरहवीं वाला एंगल चौंका देगा