निरहुआ की 'चार फेरे सात वचन' फिल्म का फैंस कर रहे इंतजार...अक्षरा-आम्रपाली भी दिखेंगी आमने-सामने

यूपी तक

• 06:00 AM • 19 Apr 2025

Bhojpuri Superhit Jodi: भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. इस फिल्म में निरहुआ आम्रपाली के साथ अक्षरा सिंह भी खास भूमिका निभाती नजर आएंगी.

Bhojpuri New Movie

Bhojpuri New Movie

Google CTA

Bhojpuri Superhit Jodi: भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. हाल ही में रिलीज हुए उनकी नई फिल्म 'चार फेरे सात वचन' के टीजर ने धूम मचा दी है. फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक्शन अवतार भी नजर आएगा.  इस फिल्म में निरहुआ आम्रपाली के साथ अक्षरा सिंह भी खास भूमिका निभाती नजर आएंगी. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस के रोल में दिखेंगी आम्रपाली

इस फिल्म के टीजर की शुरुआत आम्रपाली से होती है जिसमें वह पुलिस अफसर की दमदार भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं बात करें निरहुआ की तो उनका किरदार काफी सस्पेंस से भरपूर दिखाया गया है.  इस फिल्म में निरहुआ आम्रपाली के साथ अक्षरा सिंह भी खास भूमिका निभाती नजर आएंगी. फिल्म के टीजर में किसी को निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली के साथ पसंद आ रही, तो कुछ फैंस का कहना हैं कि उन्हें अक्षरा सिंह और निरहुआ कि केमिस्ट्री ज्यादा पसंद आ रही है.

फिल्म का इंतजार

'चार फेरे सात वचन' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. निरहुआ और आम्रपाली की इस नई फिल्म में भोजपुरी लवर्स को सस्पेंस, एक्शन के साथ-साथ भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा.