भोजपुरी के नए गाने 'ड्रम में राजा' ने तो हंगामा मचा कर रख दिया, इसमें दिख रहीं पारुल यादव कौन हैं?

यूपी तक

10 Apr 2025 (अपडेटेड: 10 Apr 2025, 04:55 PM)

'ड्रम में राजा' गाने को भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है, जिसे 6 अप्रैल को यूट्यूब चैनल ‘Born Music Bhojpuri’ द्वारा रिलीज किया गया था.

Drum Mein Raja Actress Parul Yadav

Drum Mein Raja Actress Parul Yadav

Google CTA

Drum Mein Raja Actress Parul Yadav: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना 'ड्रम में राजा' खूब सुर्खियां बटोर रहा है. रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हंगामा मचा दिया है. गाना रिलीज होते ही विवादों में भी घिर गया है, क्योंकि इसे मेरठ हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है . इस गाने के साथ-साथ इसमें नजर आने वाली एक्ट्रेस पारुल यादव भी सुर्खियों में हैं.  लेकिन सवाल यह है कि आखिर पारुल यादव कौन हैं, जिनकी मौजूदगी ने इस गाने को और भी खास बना दिया? 

यह भी पढ़ें...

'ड्रम में राजा' भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना है, जिसे 6 अप्रैल को यूट्यूब चैनल 'Born Music Bhojpuri' पर रिलीज किया गया था. गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं और इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इसे 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लेकिन यह विवादों के कारण भी चर्चा में .गाने में नीले ड्रम के इर्द-गिर्द फिल्मांकन किया गया है, जिसे लोग मेरठ में हाल ही में हुए मुस्कान-साहिल हत्याकांड से जोड़ रहे हैं. इस वजह से सोशल मीडिया पर गाने को हटाने की मांग उठ रही है.

 

 

कौन हैं पारुल यादव?

इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव की परफॉर्मेंस ने चार चांद लगाया है. पारुल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में एक उभरता हुआ नाम हैं.  वह एक अभिनेत्री और डांसर हैं जो अपने बोल्ड और खूबसूरत अंदाज के लिए जानी जाती हैं. पारुल यादल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उनकी हर फोटोज-वीडियोज पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हैं.

पारुल यादव इससे पहले भी कुछ भोजपुरी प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं. लेकिन 'ड्रम में राजा' ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इस गाने की संवेदनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं.