Bhojpuri Actress Mitali Sharma: भोजपुरी एक्ट्रेस मिताली शर्मा का हुआ बुरा हाल, सड़क पर भीख मांगती दिखी इस हीरोइन की कहानी रूला देगी

यूपी तक

• 05:30 PM • 06 Jun 2026

Bhojpuri Actress Mitali Sharma: भोजपुरी अभिनेत्री मिताली शर्मा की कहानी इन दिनों चर्चा में है. कभी फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने वाली मिताली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर बदहाल हालत में नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्थिक तंगी, लगातार रिजेक्शन और मानसिक तनाव ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया. पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेजा है. जानिए उनकी संघर्ष भरी कहानी.

follow google news
1

1/7

|

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है, लेकिन यहाँ हर किसी की कहानी सफल नहीं होती. भोजपुरी अभिनेत्री मिताली शर्मा की जिंदगी इसका ताजा उदाहरण बन गई है, कभी परदे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय से पहचान बनाने वाली मिताली आज मुश्किल दौर से गुजर रही हैं.
 

2

2/7

|

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मिताली शर्मा मुंबई के लोखंडवाला इलाके में बेहद ख़राब हालत में नज़र आई. वह सड़कों पर भटकती और लोगों से मदद मांगती दिखाई दी. वीडियो देखकर कई लोग हैरान रह गए.
 

3

3/7

|

जब पुलिस की नजर मिताली पर पड़ी तो उनकी स्थिति देखकर अधिकारी भी चौंक गए. उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्होंने सबसे पहले भोजन की मांग की. इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और इलाज की व्यवस्था की गई.
 

4

4/7

|

दिल्ली की रहने वाली मिताली शर्मा ने अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के लिए अपने सपनों का पीछा किया. उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम किया और मॉडलिंग के क्षेत्र में भी पहचान बनाई. सफलता मिलने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला किया .
 

5

5/7

|

मुंबई पहुंचने के बाद शुरुआती दिनों में मिताली को कुछ अवसर मिले, लेकिन समय के साथ काम मिलना कम हो गया. लगातार रिजेक्शन और आर्थिक परेशानियों ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया. आय का कोई स्थायी साधन न होने से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती चली गईं.
 

6

6/7

|

आर्थिक तंगी और करियर में आ रही बाधाओं ने मिताली को मानसिक रूप से कमजोर कर दिया. परिवार और करीबी लोगों का साथ न होने से वह गहरे अकेलेपन का सामना करती रहीं. धीरे-धीरे यह स्थिति उनकी मानसिक सेहत पर भी असर डालने लगी.
 

7

7/7

|

मिताली शर्मा की पुरानी और मौजूदा तस्वीरों के बीच का अंतर लोगों को भावुक कर रहा है. एक समय वह ग्लैमरस दुनिया का हिस्सा थीं, जबकि आज उनकी हालत पहचानना मुश्किल बना रही है. सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने और सामान्य जिंदगी में लौटने की दुआ कर रहे हैं.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
 

रिलेटेड फोटो गैलरी