सिर पर करते अचानक हमला... उल्लुओं ने बढ़ा दी थी ग्रेटर नोएडा में इस सोसाइटी की टेंशन, 8 उल्लू पकड़े गए

अरुण त्यागी

• 09:06 AM • 15 Sep 2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 3 दिनों से उल्लुओं के हमलों से लोग परेशान थे. वन विभाग ने 2 वयस्क और 6 बच्चों समेत 8 उल्लुओं का रेस्क्यू किया.

Google CTA
1

1/7

|

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले तीन दिनों से उल्लुओं के लगातार हमलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी. लोगों में डर का माहौल बना हुआ था.

2

2/7

|

लोगों के मुताबिक, उल्लू अचानक ऊपर से आकर करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुके थे, जिनमें कई लोगों के सिर और शरीर पर चोंच लगने से चोट आई थी.

3

3/7

|

लगातार हमलों के कारण शाम और रात के समय सोसाइटी में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी. परिवार महिलाएं, बुजुर्गों और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बचने लगे थे.

4

4/7

|

सोसाइटी निवासी बिजॉय त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे गाड़ी पार्क करने के बाद फ्लैट जाते समय एक उल्लू ने पीछे से उनके सिर पर हमला कर दिया.

5

5/7

|

बिजॉय के मुताबिक, उल्लू ने दोबारा हमला किया तो उन्हें उसका पता चला और इस दौरान उनके सिर से खून निकलने लगा, जिसके बाद अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

6

6/7

|

निवासियों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ला रेजिडेंशिया सोसाइटी पहुंची और परिसर से कुल 8 उल्लुओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिनमें 2 वयस्क और 6 बच्चे शामिल थे.

 

7

7/7

|

वन विभाग की कार्रवाई के बाद सोसाइटी के लोगों ने राहत की सांस ली और मांग की कि रेस्क्यू किए गए उल्लुओं को सुरक्षित तरीके से सोसाइटी से दूर प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा जाए.

रिलेटेड फोटो गैलरी