AMU में समलैंगिक युवकों को ऐसे किया जा रहा था ब्लैकमेल, गे-डेटिंग ऐप से चल रहा था हनीट्रैप का गंदा खेल

अकरम खान

• 04:05 PM • 12 Sep 2026

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के जरिए चल रहे एक बड़े हनीट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. BBA का छात्र शहजिल अपने साथियों के साथ लड़कों को वीएम हॉल हॉस्टल में बुलाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे वसूलता था.

Google CTA
1

1/7

|

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी इन दिनों शिक्षा नहीं, बल्कि एक शर्मनाक 'हनीट्रैप' रैकेट के कारण सुर्खियों में है. आरोप है कि यूनिवर्सिटी में समलैंगिक (गे) डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करके मासूम युवकों को फंसाया जा रहा था. फिर उन्हें ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूली जा रही थी.
 

2

2/7

|

सिविल लाइन थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस शातिर गिरोह के सदस्य 'ग्राइंडर' और 'माय बॉय' जैसे डेटिंग ऐप्स पर प्रोफाइल बनाकर शिकार ढूंढ़ते थे. ये लोग 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लड़कों से दोस्ती करके उन्हें अपने जाल में फंसाते थे.
 

3

3/7

|

झांसे में आए लड़कों को AMU के वीएम हॉल हॉस्टल में बुलाया जाता था. यहां बंद कमरे में उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए जाते थे. इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल. आरोपी पीड़ितों को वायरल करने की धमकी देकर पैसों की अंधी उगाही करते थे.
 

4

4/7

|

पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड, BBA थर्ड ईयर के छात्र शहजिल को गिरफ्तार कर लिया है. पीलीभीत के रहने वाले शहजिल ने अपने साथी मन्नान, भोला भाई और ऑगी के साथ मिलकर महज 6 महीनों में 26 लोगों को शिकार बनाया है और करीब 7 लाख रुपये ठग लिए हैं.
 

5

5/7

|

इस खौफनाक रैकेट का पर्दाफाश तब हुआ जब एएमयू के ही एक कर्मचारी के 19 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाई. शिकार बने इस युवक ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए हॉस्टल में छापा मारा गया था.
 

6

6/7

|

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस कमरे में यह काला धंधा चल रहा था, वह शहजिल को अलॉट नहीं था. छुट्टियां होने के कारण जिन दो छात्रों को कमरा मिला था, वे घर गए हुए थे. शहजिल ने पिछले 3-3.5 महीने से उस कमरे पर अवैध कब्जा कर रखा था.
 

7

7/7

|

एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. नावेद खान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बुलाई गई और आरोपी को पकड़ा गया. हॉस्टल के अन्य छात्रों ने भी प्रशासन का पूरा साथ दिया है. कैंपस में हड़कंप के बाद प्रशासन ने अवैध रूप से रह रहे लोगों पर शिकंजा कसते हुए 10 कमरों को सील कर दिया है और आगे इस मामले में कार्रवाई चल रही है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी