Laxmi Narayan Rajyog: तुला राशि में बनेगा 'लक्ष्मी नारायण राजयोग', प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी सफलता!
यूपी तक
• 05:17 PM • 12 Sep 2026
26 सितंबर 2026 को तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से बेहद शुभ 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है. इस बड़े ग्रहीय बदलाव का असर मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि वालों के लिए लकी साबित होगा.
ADVERTISEMENT


1/7
|
26 सितंबर 2026 को ज्योतिषीय दुनिया में एक बड़ा ग्रहीय बदलाव होने वाला है. बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी वर्तमान कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे. तुला राशि में पहले से ही धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह विराजमान हैं, जिससे एक अद्भुत संयोग बनेगा.


2/7
|
जब किसी एक ही राशि में बुध और शुक्र का मिलन होता है, तो ज्योतिष शास्त्र में इसे 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' कहा जाता है. बुध को भगवान विष्णु (नारायण) और शुक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. इसलिए इस योग को अपार धन, वैभव, रचनात्मकता और भौतिक सुखों से जोड़कर देखा जाता है.
ADVERTISEMENT


3/7
|
इस बार यह शुभ संयोग तुला राशि में बनने जा रहा है. वैसे तो इसका असर सभी 12 राशियों पर उनके भावों के अनुसार पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 4 राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में यह गोचर जबरदस्त सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है.


4/7
|
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग किसी बड़े वरदान जैसा है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां या प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में मुनाफे के नए रास्ते खुलेंगे और आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत भी बनेंगे.
ADVERTISEMENT


5/7
|
यह महासंयोग तुला राशि में ही बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा फायदा भी इन्हीं जातकों को होगा. आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा. कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा. अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, तो आपको शानदार आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है.


6/7
|
धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में इस गोचर से जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा. आपकी कमाई के नए साधन विकसित होंगे. समाज के रसूखदार और प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे. इसके अलावा, लंबे समय से अटकी हुई आर्थिक योजनाएं फिर से गति पकड़ेंगी.
ADVERTISEMENT


7/7
|
मकर राशि वालों के करियर के मोर्चे पर यह समय बेहद फलदायी साबित होगा. नौकरी में वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) या किसी नई और बेहतर नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. जो लोग अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, उनकी रुकी हुई योजनाओं में तेजी आएगी और बड़ा धन लाभ होगा.
ADVERTISEMENT










