यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने दुबई से दी बर्थडे पार्टी, बोला- पिज्जा-डोसा सब फ्री में खाओ बिल हम भर देंगे

सूरज सिंह

• 12:02 PM • 14 Sep 2026

उन्नाव के मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने दुबई से अपने जन्मदिन पर अनोखा ऐलान कर सनसनी फैला दी. उन्होंने कानपुर-लखनऊ हाईवे और नवाबगंज से गुजरने वाले हर व्यक्ति के लिए नवाबगंज के मशहूर रेस्टोरेंट में डोसा, समोसे, टिक्की और पिज्जा मुफ्त करने की घोषणा की. खबर में जानें यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी कौन है?

Google CTA
1

1/7

|

उन्नाव के नवाबगंज निवासी चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने अपने 26वें जन्मदिन पर दुबई से 1 मिनट 14 सेकंड का वीडियो जारी कर अनोखा ऐलान किया. उन्होंने कानपुर- लखनऊ हाईवे से गुजरने वाले हर व्यक्ति को नवाबगंज के चुनिंदा रेस्टोरेंट में मुफ्त खाना खाने का ऑफर दिया.
 

2

2/7

|

वीडियो वायरल होते ही रविवार दोपहर 12:30 बजे नवाबगंज के होटलों और रेस्टोरेंट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अनुराग का नाम लेकर डोसा, समोसे, टिक्की, भटूरे और पिज्जा का लुफ्त उठाने के लिए बच्चों, युवाओं और स्थानीय निवासियों की लंबी लाइनें लग गईं.
 

3

3/7

|

अनुराग ने वीडियो में साफ किया कि नवाबगंज में अनंत भोग का डोसा, द्वारिका के भटूरे, तिवारी के समोसे, सुभाष की टिक्की और उन्नाव के पिज्जा में हेवन स्पाइसी फ्लेवर उनके नाम पर खाने वाले हर शख्स के लिए पूरी तरह फ्री रहेगा.
 

4

4/7

|

उन्नाव मुख्यालय से 27 किमी दूर एक गांव के रहने वाले अनुराग क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग और फैंटेसी टीम 11 के जरिए मशहूर हुए. कभी गांव की गलियों में साइकिल चलाने वाले अनुराग के पास आज बीएमडब्ल्यू, डिफेंडर और लैंबॉर्गिनी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.
 

5

5/7

|

कम उम्र में बेहिसाब खर्च और लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते अनुराग ईडी के निशाने पर आ गए. 17 सितंबर 2025 को ईडी ने उनके ठिकानों पर 12 घंटे तक छापेमारी की और आय से अधिक संपत्ति के मामले में लैंबॉर्गिनी सहित कई गाड़ियां जब्त कर ली थीं.
 

6

6/7

|

अनुराग द्विवेदी ने 22 दिसंबर 2025 को दुबई में क्रूज पर अपनी प्रेमिका से शादी की थी. इस शाही शादी में उन्होंने गांव से करीब 100 रिश्तेदारों को अपने खर्च पर दुबई बुलाया था जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई थीं.
 

7

7/7

|

यूट्यूब पर 70 लाख और इंस्टाग्राम पर 24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले अनुराग द्विवेदी के इस बर्थडे ऑफर का वीडियो और नवाबगंज की सड़कों पर जुटी भीड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी