'निकाह का वादा, कोलकाता का होटल और...' क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर रेप की FIR

यूपी तक

• 05:11 PM • 14 Sep 2026

लखनऊ में रणजी खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज हुआ है. महिला ने आरोप लगाया है कि 2023 में कैफ ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी की बात टालते रहे.

Google CTA
1

1/6

|

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई और रणजी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लखनऊ की एक महिला की शिकायत पर आशियाना थाने में कैफ के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है. महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

2

2/6

|

इस मामले में कैफ के बड़े भाई मोहम्मद हसीब पर भी केस दर्ज हुआ है. महिला ने आरोप लगाया है कि हसीब ने उसके साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

3

3/6

|

पीड़िता के मुताबिक, साल 2020 में गाजियाबाद में रहने के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उसकी मुलाकात मोहम्मद कैफ से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और मुलाकातें होने लगीं. महिला का आरोप है कि अगस्त 2023 में कैफ ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा.
 

4

4/6

|

महिला ने बताया कि वह पहले से तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है. आरोप है कि कैफ ने इन बातों पर कोई आपत्ति नहीं होने की बात कही. इसके बाद 9 सितंबर 2023 को कैफ ने उसे कोलकाता के एक होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
 

5

5/6

|

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद जब भी उसने शादी की बात की तो कैफ आईपीएल ऑक्शन के बाद निकाह करने की बात कहता रहा. महिला के मुताबिक, वह एयरलाइंस में केबिन क्रू की नौकरी करती थी, लेकिन कैफ ने नौकरी पसंद नहीं होने की बात कहकर उसे जबरन छुड़वा दिया. आईपीएल ऑक्शन के बाद कैफ के दूरी बनाने पर उसने उसके परिवार से संपर्क किया.
 

6

6/6

|

महिला का आरोप है कि 19 मई को बातचीत के लिए उसे अमरोहा बुलाया गया, जहां मोहम्मद हसीब ने उसके साथ बदसलूकी की और धमकी दी. इसके बाद महिला लखनऊ के आशियाना स्थित अपने घर लौट आई. उसने 31 अगस्त को आशियाना थाने और बाद में डीसीपी से शिकायत की थी. रविवार को शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी