अखिलेश से मिलने के बाद ताऊजी ने क्या-क्या बताया? लंबी मूंछों का राज भी बता दिया! चुनाव पर भी बोले जगदीश यादव
यूपी तक
• 02:55 PM • 11 Sep 2026
ललितपुर के 75 वर्षीय जगदीश यादव उर्फ ताऊजी करीब 50 साल से अपनी खास अंदाज वाली मूंछों को पहचान बनाए हुए हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी मूंछें देखकर उन्हें मंच पर बुलाया और सम्मान के साथ मूंछों के रखरखाव के लिए उपहार भी दिया.
ADVERTISEMENT


1/9
|
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मूंछों को लेकर भी सियासत गर्म हो गई है. ललितपुर के जगदीश यादव उर्फ ताऊजी उस वक्त चर्चा में आ गए, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मान किया और मूंछों के रखरखाव के लिए उपहार भी दिया.


2/9
|
जगदीश यादव की मूंछें कोई नई पहचान नहीं हैं. करीब 50 साल से वह अपनी मूंछों को इसी अंदाज में रखते आ रहे हैं. अब अखिलेश यादव के मंच पर सम्मान के बाद उनकी मूंछों की चर्चा राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है और भाजपा की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है.
ADVERTISEMENT


3/9
|
जगदीश यादव बताते हैं कि उन्होंने करीब 25 साल की उम्र से मूंछें रखना शुरू किया था. आज वह 75 साल के हो चुके हैं. उनके मुताबिक मूंछें रखने के पीछे कोई खास मकसद नहीं था. बस उनकी अपनी पसंद और पहचान का हिस्सा बन गईं.


4/9
|
ललितपुर के भगवाड़ा गांव के रहने वाले जगदीश यादव को इलाके में 'ताऊजी' के नाम से भी जाना जाता है. वह बताते हैं कि नाम भी लंबे समय से लोगों के बीच चल रहा है. उनके परिवार का समाजवादी पार्टी से पुराना जुड़ाव रहा है और उनके पिता के समय से ही उनका परिवार पार्टी से जुड़ा रहा है.
ADVERTISEMENT


5/9
|
जगदीश यादव के मुताबिक, अखिलेश यादव ने जब उनकी मूंछें देखीं तो उनसे पूछा कि वह इन्हें कितने साल से रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि करीब 50 साल से मूंछें रख रहे हैं. इसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मान किया.


6/9
|
अखिलेश यादव की ओर से उन्हें मूंछों के रखरखाव के लिए उपहार दिया गया. जगदीश यादव के मुताबिक इसके लिए उन्हें लखनऊ भी जाना पड़ा और कुछ दिन इंतजार करना पड़ा. उनके लिए पूरा अनुभव सम्मान से जुड़ा हुआ है.
ADVERTISEMENT


7/9
|
मामला यहीं नहीं रुका. अखिलेश यादव के मंच पर जगदीश यादव को सम्मान मिलने के बाद भाजपा की ओर से भी मूंछों को लेकर टिप्पणी की गई. जगदीश यादव का कहना है कि नेता किस नजर से इस बात को देख रहे हैं, यह वही जानें. उनके लिए तो मूंछें उनकी पुरानी पहचान हैं.


8/9
|
आज जब बड़ी संख्या में युवा मूंछें नहीं रखते, तब 75 साल की उम्र में भी अपनी पहचान बनी हुई मूंछों को लेकर जगदीश यादव का अंदाज अलग ही नजर आता है. अखिलेश यादव का उन्हें मंच पर बुलाना भी उनके लिए किसी खास सम्मान से कम नहीं है.


9/9
|
जब उनसे पूछा गया कि क्या आने वाला चुनाव मूंछों के मुद्दे पर लड़ा जाएगा, तो जगदीश यादव ने साफ कहा कि चुनाव मूंछों पर नहीं, चाल पर होगा. उनका कहना था कि मूंछें तो उन्होंने रखी ही हैं, लेकिन चुनाव नेताओं की चाल और उनके काम को देखकर होना चाहिए.
ADVERTISEMENT










