मुजफ्फरनगर में किन्नर के प्यार में पड़ा 3 बच्चों का बाप, फिर बीवी को तीन तलाक देकर तोड़ दिया रिश्ता!

संदीप सैनी

11 Sep 2026 (अपडेटेड: 11 Sep 2026, 01:27 PM)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन बच्चों का पिता इस्तखार बेग एक किन्नर के प्यार में पड़कर अपनी पत्नी को तीन बार 'तलाक' देकर फरार हो गया. आरोपी पति ने घर पर ताला जड़ दिया और बीते 4 महीनों से परिजनों से कोई संपर्क नहीं किया. पीड़ित महिला अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई.

Google CTA
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के आर्यपुरी मोहल्ले से इश्क और धोखे की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां तीन बच्चों का पिता इस्तखार बेग एक किन्नर के प्यार में पड़कर अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गया.
 

2

2/7

|

शामली की रहने वाली पीड़िता का निकाह 24 जनवरी 2020 को इस्तखार के साथ हुआ था. 6 साल के इस रिश्ते में दोनों के 3 बच्चे हुए. लेकिन पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.
 

3

3/7

|

समय के साथ पति की नजदीकियां शाहबेग नाम के एक किन्नर से बढ़ने लगीं. प्यार में अंधा होकर पति ने अपनी पत्नी और मासूम बच्चों की सुध लेना पूरी तरह बंद कर दिया और पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लिया.
 

4

4/7

|

आरोप है कि करीब 4 महीने पहले इस्तखार ने मायके वालों के सामने ही पत्नी को तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया और फिर अपने घर पर ताला लगाकर किन्नर के साथ फरार हो गया.
 

5

5/7

|

पति के जाने के बाद भी महिला इस उम्मीद में रही कि शायद बच्चों का चेहरा देखकर उसका दिल पिघल जाएगा. लेकिन बीते 4 महीनों में पति ने न तो कोई फोन-मैसेज किया और न ही बच्चों का हाल-चाल पूछा.
 

6

6/7

|

जब 4 महीने बीत जाने के बाद भी पति की कोई खबर नहीं आई तो पीड़िता अपने तीनों मासूम बच्चों को साथ लेकर मुजफ्फरनगर के एसएसपी (SSP) कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से लिखित शिकायत की.
 

7

7/7

|

पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब 4 महीने से फरार चल रहे पति की तलाश में जुट गई है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी