अफसर की अश्लील फोटो और ब्लैकमेलिंग के खेल... झांसी में खूबसूरत महिला के चक्कर में फंस गए बड़े रेलवे अधिकारी!

झांसी में एआई तकनीक के जरिए रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कर्नाटक की रहने वाली 27 वर्षीय आरोपी महिला मरीना लाजरस ने अफसर की फर्जी आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर वायरल करने की धमकी दी और 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी.

Google CTA
1

1/7

|

उत्तर प्रदेश के झांसी में 27 साल की एक महिला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी की आपत्तिजनक फोटो तैयार कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी.
 

2

2/7

|

झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाले पीड़ित अधिकारी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
 

3

3/7

|

पुलिस जांच में आरोपी महिला की पहचान मरीना लाजरस उर्फ मरीना जैसी के रूप में हुई जो मूल रूप से हुबली, कर्नाटक की रहने वाली है.
 

4

4/7

|

शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला 13 जनवरी 2026 से लगातार अफसर और उनके परिवार को डरा-धमकाकर पैसों की मांग कर रही थी.
 

5

5/7

|

31 जुलाई 2026 को महिला ने एआई से बनी फर्जी फोटो भेजकर 15 लाख रुपये मांगे. साथ ही परिवार की अन्य महिलाओं की तस्वीरें भी वायरल कर पूरे परिवार को बदनाम करने की धमकी दी.
 

6

6/7

|

धमकियों से परेशान होकर परिवार द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद, झांसी की नवाबाद थाना पुलिस ने सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर आरोपी महिला को 10 सितंबर 2026 को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया.
 

7

7/7

|

पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया है. डिजिटल सबूत जुटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी