आधी रात जंगल में प्रेमी से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, फिर जो हुआ वो किसी से नहीं सोचा होगा
यूपी तक
• 07:35 PM • 10 Sep 2026
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां के प्रेमी को पति और परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर 30 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और प्रताड़ित किया. महिला के बुलावे पर फतेहपुर से आए प्रेमी को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया और दरोगा के बिल्ले तक नोच डाले.
ADVERTISEMENT


1/8
|
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां सुनीता ने अपने फतेहपुर निवासी प्रेमी अरुण को आधी रात को गांव के बाहर मिलने बुलाया. पहले से शक कर रहे पति इंद्रेश और परिजनों ने दोनों को जंगल के पास रंगे हाथ पकड़ लिया.


2/8
|
प्रेमी अरुण को पकड़कर परिजन घर ले आए और रस्सियों से बांधकर कमरे में बंद कर दिया. करीब 30 घंटे तक उसे बर्बरता से पीटा गया और यातनाएं दी गईं.
ADVERTISEMENT


3/8
|
मौके से किसी तरह जान बचाकर भागी सुनीता ने तुरंत फतेहपुर में अरुण के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. बेटे की जान खतरे में सुन पिता सुनीता को साथ लेकर सीधे साढ़ थाने पहुंचे.


4/8
|
शिकायत मिलते ही साढ़ थाने के दरोगा आशीष सिंह पुलिस बल के साथ आरोपी पति के घर पहुंचे. लेकिन वहां का माहौल बिगड़ गया और परिजनों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया.
ADVERTISEMENT


5/8
|
आरोपी पति और परिजनों ने पुलिस टीम को घेर लिया. धक्का-मुक्की के दौरान सिरफिरे आरोपियों ने दरोगा आशीष सिंह के कंधे से बिल्ले तक नोच डाले.


6/8
|
पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया. पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पाया और बंधक अरुण को सकुशल छुड़ाया.
ADVERTISEMENT


7/8
|
मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं. एक दरोगा आशीष सिंह की तहरीर पर पुलिस पर हमले और सरकारी काम में बाधा डालने का और दूसरा अरुण के पिता की शिकायत पर अवैध बंधक व मारपीट का.


8/8
|
एसीपी कृष्ण कुमार यादव के अनुसार, पुलिस टीम से अभद्रता और युवक को अवैध रूप से बंधक बनाने के मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT










