ADVERTISEMENT
यूपी के हरदोई में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने करीब 18 मिनट के संबोधन में महिला संबंधी योजनाओं का जमकर बखान किया और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार देश के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा महिलाएं बनी।सरकार ने तमाम योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई है ताकि आधी आबादी को उनका हक मिल सके।इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 541 करोड़ की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
ADVERTISEMENT









